जैसलमेर

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने दी यह हिदायत

स्वाधीनता दिवस -2018- जिले में स्वाधीनता दिवस समारोह-2018 पूर्ण गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।
2 min read
Aug 03, 2018
Collector instructed for preparing of Independence Day on time
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने दी यह हिदायत

जैसलमेर. जिले में स्वाधीनता दिवस समारोह-2018 पूर्ण गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर ओम कसेरा ने समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने की हिदायत दी है। उन्होंने तैयारियों को लेकर गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न गतिविधियों के लिए सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की। जिला कलक्टर कसेरा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर होने वाले कार्यक्रम देशभक्ति के जज्बे के साथ-साथ गरिमापूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस हम सभी के लिए गौरव का पर्व है इसलिए प्रत्येक अधिकारी सौंपे गए दायित्व को कर्तव्यनिष्ठा के साथ समय पर निर्वहन करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान विद्यालयी छात्राओं का सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का पर्याप्त पूर्वाभ्यास कराएं, वहीं सामूहिक व्यायाम, प्रभात फेरी के आयोजन के लिए अभी से ही तैयारी कर उचित व्यवस्था करें। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उनके द्वारा मुख्य समारोह स्थल के साथ ही जो अन्य व्यवस्थाएं उन्हें सौंपी गई है, उनको पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपादित कराने को कहा। कसेरा ने बताया कि स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9:05 बजे ध्वजारोहण किया जाकर परेड का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्षन किया जाएगा। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में विषिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले विद्यार्थियों, कार्मिकों व व्यक्तियों का सम्मानित किया जाएगा। स्वाधाीनता दिवस पर अपरान्ह् बॉलीबॉल मैच का आयोजन होगा, वहीं सायं 8 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। स्वाधीनता दिवस पर 15 अगस्त को प्रात: 7 से 7:45 बजे तक विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में सभी प्रभारी अधिकारियों को पूर्ण तैयारियां करने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार ने जिला स्तरीय समारोह की विस्तृत समीक्षा की तथा तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने समारोह में मुख्य मंच को वाटर पू्रफ के रूप में लगाने एवं अन्य व्यवस्थाए बेहतर ढंग से कराने पर जोर दिया। उन्होंने समारोह स्थल के आस-पास सफाई व्यवस्था अच्छी तरह से करानें एवं स्वाधीनता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक स्थलों के साथ ही जिला कलक्टर कार्यालय, आवास, मुख्य चौराहों पर रोशनी की उचित व्यवस्था करानें के निर्देश दिए। उन्होंनें शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में परेड निरीक्षण एवं सामूहिक व्यायाम प्रदर्षन के पूर्वाभ्यास पर पेयजल की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
उन्होंनें प्रशंसा पत्र के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर पुरस्कार के लिए पेश किए जाने वाले आवेदनों की तथ्यात्मक जांच के बाद ही किसी कार्मिक की सिफारिश करें तथा प्रस्ताव जिला कलक्टर कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दें। कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम संचालन, पेयजल व्यवस्था, माइक व्यवस्था, निमंत्रण, प्रशस्ति पत्र, सुरक्षा सहित विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे एवं समारोह के आयोजन के संबंध में अपने सुझाव भी दिए।

Published on:
03 Aug 2018 11:36 am