जैसलमेर

कलक्टर ने किया लौद्रवपुर तीर्थ का अवलोकन

लौद्रवंशी भाटी शासकों की राजधानी लौद्रवा तीर्थ का जिला कलक्टर ओम कसेरा ने अवलोकन किया।
2 min read
Sep 03, 2018
Collector overview of lodrvapur Tirth
कलक्टर ने किया लौद्रवपुर तीर्थ का अवलोकन

जैसलमेर. लौद्रवंशी भाटी शासकों की राजधानी लौद्रवा तीर्थ का जिला कलक्टर ओम कसेरा ने अवलोकन किया। रविवार दोपहर को जैसलमेर जिला कलेक्टर ओम कसेरा लौद्रवा तीर्थ पहुंचने पर तीर्थ ट्रस्ट मंडल व ग्रामीणों ने गाजे बाजे से स्वागत किया। ट्रस्ट मंडल के सहमंत्री नेमीचंद जैन, कोषाध्यक्ष शेरसिंह राखेचा, श्रीसंघ के अध्यक्ष राजमल जैन, मुख्य व्यवस्थापक डीसी तिवारी, लौद्रवा मंदिर व्यवस्थापक रमेश जैन, प्रवक्ता महेन्द्र भाई बापना ने तिलक, माला, साफा मांगलिक श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। महेन्द्र भाई बापना ने बताया कि उन्होने लौद्रवा तीर्थ स्थित आठवीं शताब्दी का प्राचीन तोरण द्वार, मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला कल्पवृक्ष, अधिष्टायक नाग देवता की गुफा, प्राचीन रथ सहित घंटाकरण महावीर मंदिर व दादा गुरुदेव की प्रतिमाओं के दर्शन पूजा अर्चना कर जिले में अमन शांति च खुशहाली की कामना की।

बैठक में लौद्रवा मेले के खर्च का दिया ब्यौरा
जैसलमेर. शहर के जिला माली (सैनी) समाज भवन डेडानसर रोड जैसलमेर में अध्यक्ष भगवानसिंह परिहार की अध्यक्षता में लौद्रवा मेला के संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें लौद्रवा मेला के खर्च का कोजराज परिहार द्वारा ब्यौरा दिया गया। इस दौरान और आगामी 19 सितम्बर मेले के लिए पुरुषोतम परिहार व अचलाराम परिहार को सर्वसहमति से चुना गया। मेला कैशियर दीनदयाल, भंवरु किशनघाट के साथ के सहयोगी लीलाधर बड़ाबाग रहेंगे। बैठक में समाजसेवी देवकाराम माली, कोजराज, चैनसुख टाक, दीनाराम, ज्ञानचन्द सौलंकी, जयसिंह, रमणलाल, ओमप्रकाष परिहार, बंषीलाल, कल्याणजी, लीलाधर, घनष्याम सौलकी, लक्ष्मणराम, प्रेम, पोकरराम, स्वरूपलाल, रावताराम सोलंकी, गजेन्द्र सोलंकी मौजूद रहेंगे।

एसएफआई ने घोषित किया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
पोकरण. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया एसएफआई की एक बैठक स्थानीय मेघवाल समाज न्याति नोहरे में आयोजित की गई। जिसमें छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हरखाराम चौहान ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता मांगीलाल को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। बैठक में जिला महासचिव देव चौहान, नवनीत पांवार, वसीम अकरम, मेघराज, भंवर परिहार, धीरज, हरीश, गणपत, छोटाराम, जतिन, लक्ष्मण, प्रेम बेरड़, शिवा पंवार, प्रवीण चौहान सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
03 Sept 2018 12:54 pm