जैसलमेर. हम अपने सामाजिक भाव को कभी कम न होने दें, हमारे भीतर अनेक वृतियां चलती रहती है, जिसका हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ये विचार हमारे जीवन में निखार लाते हैं और हमें अच्छे कार्य की ओर प्रेरित करते हैं। गलत विचार हमे भटकाव की और ले जाते हैं। हम समझ नहीं पाते की क्या उचित है और क्या अनुचित ? हमें कौन सा मार्ग अपनाना चाहिए और कौनसा नही इसका बोध क्षत्रिय युवक संघ करवाता हैं। आज आवश्यकता है सामाजिक भाव जगाने की। सामाजिक भाव तभी जगेगा जब हमारा मेल मिलाप बढ़ेगा। ये उद्गार शिविर संचालक पदमसिंह ने सुल्ताना शिविर के स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खुद को कभी हतोत्साहित न समझे। अपने भीतर क्षात्र धर्म की ज्वाला को कभी ठंडा न होने दें। शिविर का प्रारंभ केसरिया ध्वजारोहण कर तनसिंह एवं मां भगवती की तस्वीर पर धूपबत्ती करने व प्रार्थना के साथ हुआ। शिवरार्थियों के भाल पर तिलक कर स्वागत किया गया। हिंदूसिंह म्याजलार की ओर से वन्दना के गीत प्रार्थना व महिपाल सिंह तेजमालता की ओर से सहगीत की प्रस्तुति दी गई। शिविर में संभाग प्रमुख गोपालसिंह रणधा, वरिष्ठ स्वयंसेवक चन्दनसिंह म्याजलार, नरेन्द्रसिंह तेजमालता व भोजराजसिंह के साथ अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे। स्वागत कार्यक्रम में श्रवण सिंह, हुकमसिंह, प्रेमडूंगरसिंह, सार्दुलसिंह, नारायणसिंह, शोभसिंह, सुमेरसिंह सहित आदि ग्रामीणजन मौजूद रहे।