जैसलमेर

दो दिवसीय मेले व कुमावत समाज के सम्मेलन का समापन

-संत गरवाजी महाराज दिवसीय मेले व कुमावत समाज के सम्मेलन का समापन
2 min read
Jul 09, 2018
Completion of KUMAWAT society conference aint Garvarji Maharaj's fair
दो दिवसीय मेले व कुमावत समाज के सम्मेलन का समापन

जैसलमेर. अखिल भारतीय कुमावत संत गरवाजी महाराज का मेला लौद्रवा में 7 जुलाई 2018 को कमल भारती महाराज की ओर से उद्घाटन किया गया। दिन भर पूजा-अर्चना के बाद शाम को किरण कुमावत एवं पार्टी एवं विभिन्न प्रांतों से आए भजन कलाकारों की ओर से भजन कीर्तन किए गए। रविवार सुबह कुमावत समाज सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में कुमावत समाज की ओर से सरपंच आम्बसिंह भाटी, किरण कुमावत एवं पार्टी नागौर एवं भामाशह अर्जुन रसीयड़, चानणाराम कनोई, उदाराम हनुमानगढ़, मूलाराम शेरगढ़, जीवणाराम मंगल गूंगा, रामेश्वर बोरावट कपूरिया, भगवानाराम मार, छगनलाल कनोई, अशोक बोबरवाल, गोरधनराम गैराजा, खेमचन्द कपूरिया को माल्यार्पण व शॉल व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। सरपंच आम्बसिंह भाटी ने मन्दिर में प्याउ निर्माण व यथासम्भव सहयोग करने की घोषणा की। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए सभी को संगठित रहने की सीख दी। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मंगलाराम मंगल ने गरवाजी महाराज का परिचय एवं जीवन शैली पर प्रकाश डाला। बोरावट ने सभी को नशा मुक्त होने के लिए एवं पर्यावरण के लिए प्रत्येक घर में पेड़ लगाने को प्रेरित किया।

इनका हुआ सम्मान
प्रात: समाज सम्मेलन में कक्षा 10 व 12 में ये प्रतिभावन हुए सम्मानित 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी जया कुमावत, मनीषा प्रजापत, हरीश बोरावट, महिपाल, पेमाराम, दिनेश कुमार, छतरपाल, निर्मला, ताराचन्द, सुजानाराम, मोतीलाल, आईदान कुमार, देवीलाल, दिनेष प्रजापत, हिमांषी बोरावट, दलपत कुमार, जीतमल, आरती, कृष्ण कुमावत, रामेष्वरी, निकिता, दीपाराम, देवीलाल, सहित कुल 38 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन गणपतलाल बोरावट ने किया गया।

बसपा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
पोकरण. बहुजन समाज पार्टी बसपा की बैठक रविवार को स्थानीय मेघवाल समाज न्याति नोहरे में आयोजित की गई। बसपा के राजस्थान प्रभारी व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विधानसभा की तैयारी में जुट जाने, पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तुलछाराम देवपाल, महासचिव पदमाराम रासला ने भी विचार व्यक्त करते हुए पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में नखताराम, भगवानाराम, गणेशकुमार, कालूराम, ललितकुमार, मूलाराम, भाखरराम, शेराराम, रविशंकर, सुनीलकुमार, राहुल, निजामखां, नथाराम सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
09 Jul 2018 11:37 am