
जिले भर में हरयाळो राजस्थान,पौधरोपण कर ली यह शपथ
जैसलमेर. जैसलमेर जिले में राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को एक ही दिन में 11 स्थानों पर हुए पौधरोपण कार्यक्रमों में 1093 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान 1200 लोगों ने भागीदारी की। जिला मुख्यालय पर भारतीय जीवन बीमा निगम और सीमा सुरक्षा बल की 56वीं वाहिनी के परिसर में पौधरोपण हुआ। भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अश्विनी शर्मा, सहायक प्रबंधक किशनाराम पालीवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी उम्मेद कुमार बल्लाणी व सुमित सिंह, उच्च श्रेणी सहायक पंकज भाटिया, अभिकर्ता प्रमोद कुमार पुरोहित और सुरेन्द्र बिस्सा आदि ने पौधरोपण किया। इसी तरह सीमा सुरक्षा बल की 56 वीं वाहिनी के परिसर में समादेष्टा एसएस मण्ड के निर्देशन में बल के प्रतापसिंह, जितेन्द्र सोनी व ओमप्रकाश उपस्थित थे। इस दौरान जैसलमेर सिविल सोसायटी की ओर से यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, एडवोकेट वीरसिंह भाटी, कंवराजसिंह चौहान, वीरेन्द्र जैन, प्रमोद भूतड़ा, संजय शारड़ा, रोनित भाटिया, नरेन्द्र गोयल, रोहित जैन, जोगेन्द्र शेरा, दिलीपसिंह व धर्मवीर जैन मौजूद थे।
मोहनगढ़. कस्बे के जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधरोपण किया गया। एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया मोहनगढ़ की ओर से गड्ढ़े खुदवाए गए। उप वन संरक्षक इंगानप जैसलमेर द्वितीय चरण की हाई टेक नर्सरी ने पौधे मुहैया कराए। 128 वीं पैदल वाहिनी, प्रासे पर्यावरण राजरिफ फैगमिल व ग्राम पंचायत ने टैंकर उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम का आगाज प्राचार्य सीएम सिंह, उपसरपंच चंद्रवीर सिंह भाटी, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हरीसिंह धायल, रेंजर विद्याधरसिंह, ईटीएफ के सूबेदार मंगतसिंह, अभिभावक अंजना लोहिया ने नीम का पौधा लगाकर किया। सूबेदार मंगतसिंह, श्योराम, रामानंद, राइफमेन घासीराम, बाबूसिंह, मालाराम, रमेशचंद, मुकेश कुमार, जगदीश सिंह, श्यामलाल, आसकरण, रामलाल, लक्ष्मणसिंह, बाबूलाल, आसमानसिंह, गंगासिंह, बजरंग, फोरेस्टर अमित देवंदा, गार्ड रघुवीर सिंह, राजूसिंह, रजनी, तगाराम, बांकाराम, रेवंतदान, मोहम्मद खां, मुकेश कुमार, अहमद बशीर, अमरसिंह, जगदीशसिंह शेखावतए, विरेन्द्रसिंह शेखावत, संतोष कुमार सिंह, हीराराम नायक, मिश्री खां आदि मौजूद थे। ।
फतेहगढ़. आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य स्वरूपदान चारण व आचार्य सुुरेशकुमार सैैैन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आगाज किया गया। आवड़दान, जगदीश चारण, सुरेश मकवाणा, भवानीसिंह, मदनसिंह, जोगराजसिंह, छोटूसिंह, छगन सैन, जसराज सैन, चिराग, मकवाणा आदि ने पौधरोपण किया।
पोकरण. कस्बे के ऐतिहासिक सालमसागर तालाब, हनुमान वाटिका व नेपालेश्वर महादेव मंदिर में वन विभाग के सहयोग से विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया, वन विभाग के सहायक उपवनसंरक्षक ब्रजमोहन गुप्ता, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश व्यास, वनपाल श्यामसुंदर छंगाणी, एडवोकेट सत्यनारायण पुरोहित सहित उपस्थित लोगों ने नीम, शीशम, गुलमोहर, पीपल, कनेर आदि किस्म के पौधे लगाकर उनके रख-रखाव व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरिवंश दवे, सीताराम व्यास, हेमंत व्यास, धूड़ाराम सोलंकी, महेन्द्र, जयकिशन रंगा, ओमप्रकाश छंगाणी, नूर मोहम्मद, मनमोहन छंगाणी सहित लोग उपस्थित थे।
रामदेवरा. स्थानीय रुणीचा इंस्टीट्यूट ऑफ सीरिन एज्युकेशन राइज विद्यालय में रविवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विद्यालय में निदेशक वीरेंद्र सिंह चंपावत, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर गोरधनराम जयपाल चंद्रवीरसिंह तंवर, बगताराम जयपाल, रामचंद्र जयपाल, मांगीलाल कुमावत, सुरजाराम कुमावत, लूणसिंह रावलोत, नरेंद्रसिंह तोमर, अध्यापिका वर्षा, दर्शना रंगा, महेश रंगा सहित ग्रामीणों ने पौधरोपण किया।
फलसूण्ड. क्षेत्र के कजोई गांव में स्थित श्री करणी महाविद्यालय व श्री करणी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में रविवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। महाविद्यालय व्यवस्थापक नाथूदान, हरजीराम, उम्मेदाराम, विष्णुकुमार, आवडऱाम, रावलसिंह, अभिषेक, राजदीप सहित उपस्थित लोगों ने नीम, पीपल, शीशम, बड़ आदि के पौधे लगाए।
नोख. क्षेत्र के ठाकरबा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया। नोख में स्थित गोदावरी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड सोलर प्लांट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कंपनी के परमिंदरसिंह, प्रधानाध्यापक लालूराम, डूंगरराम माली, सुनीता मीणा, स्वरूपसिंह सोलंकी, रेंवतसिंह, भाखरसिंह, नगसिंह, जसवंतसिंह, अजयसिंह, देबूसिंह, महेन्द्रसिंह, कंवराजसिंह, पप्पुसिंह, दिनेशसिंह, मि_ुखां, रतनाराम, सहित उपस्थित लोगों ने पौधरोपण किया।
नाचना. स्थानीय राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पौधे लगाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या करमजीतकौर, राउमावि के प्रधानाचार्य हुकमचंद मीणा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुमन चाहर, बीना तिवारी, हनुमानसिंह, दिनेशचंद मीना, लीला, डाली, गीता, रतनदीप, भावना, तीजो, सुनीता, अल्का, ज्योति, विमला, मनप्रीत, तारा, सरोज, मंजू, शरीफा, रोशनी, छाया, सकीना सहित ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे।
लाठी. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। थानाधिकारी राजूराम सीरवी, सहायक उपनिरीक्षक डांवराराम, चिकित्साधिकारी डॉ.विशेष थानवी, कनिष्ठ लिपिक कमल पालीवाल, पशुधन सहायक कृष्णकुमार, मेलनर्स पुष्पा, फार्मासिस्ट चंद्रभान, लतीफखां, छोटूराम विश्रोई, नेमीचंद दर्जी, सुंदरलाल दर्जी आदि ने पौधरोपण किया।
Published on:
09 Jul 2018 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
