जैसलमेर

बढ़ रहे कोरोना के मरीज, बढऩे लगा भय

बढ़ रहे कोरोना के मरीज, बढऩे लगा भय

2 min read
Apr 30, 2021
बढ़ रहे कोरोना के मरीज, बढऩे लगा भय

चांधन (जैसलमेर). कस्बे में कोरोना संक्रमण का क्रम बना हुआ है। हर दिन आ रहे मरीजों के कारण यहां चिकित्सा व्यवस्था लडख़ड़ा रही है। यहां स्वीकृत चिकित्सक के पद के अलावा एएनएम सहित तीन अन्य पद समाप्त कर दिए जाने से गिनती के स्टॉफ की ओर से कोरोना के मरीजों की देख- रेख के साथ कोविड के नियंत्रण का काम किया जा रहा है। सोमवार को कस्बे में आठ लोग एक साथ संक्रमित आ गए, जिन्हें मिलाकर अब तक कस्बे से कुल 23 मरीज सामने आ चुके हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। एक मरीज की हालात बिगडऩे पर उसे जैसलमेर रैफर किया गया है। स्टॉफ की कमी के कारण होम क्वारंटीन लोगों की देखभाल में दिक्कत आ रही है। कोरोना की लगातर बढ़ती संख्या चिंता का कारण बनी हुई है। कई लोगों के खुले में घूमने से संख्या के ओर बढऩे का खतरा बना हुआ है। कस्बे में प्रशासन का नियंत्रण भी नहीं के बराबर बना हुआ है। पुलिस के जाब्ते की कमी भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है!
लगी धारा 144, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कस्बे में धारा 144 लगा दी गई है। इसकी पालना और कोविड.19 की रोकथाम को लेकर व्यवस्थाओं को देखने थानाधिकारी कपूराराम चौधरी ने गुरुवार को कस्बे का दौरा किया। उनके साथ जिला कलक्टर की ओर से नामित खनीज अभियंता भगवान सिंह ने भी व्यवस्थाएं देखी। चांधन में कोरोना के बढ़ते मामलों ओर आगे कोरोना संक्रमण को बढऩे से रोकने के लिए इहतियात के तौर पर सम्पूर्ण चांधन में प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है । इस अवसर पर थाना अधिकारी ने बाजार में सरकारी गाइडलाइन के तहत खुली दुकानदारों से भी दुकान के आगे ग्राहकों की भीड़ न करने और मास्क लगाने ए आवश्यक दूरी बनाए रखने को लेकर सचेत रहने की बात कही । थानाधिकारी के निरीक्षण के दौरान बाजार में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगो पर चालान की कार्यवाही की गई । उन्होंने चांधन के लोगो से अपील करते हुए कोरोना गाइड लाइन की पालना करने की पुरजोर अपील की । इस दौरान चांधन चौकी प्रभारी मदनसिंह, खीमसिंह, अरुण कुमार, हाकमसिंह, तनसिंह आदि साथ रहे ।

Published on:
30 Apr 2021 04:33 pm
Also Read
View All