जैसलमेर

क्षतिग्रस्त पशु चिकित्सालय भवन,खराब हालत में आरओ प्लांट

रामदेवरा गांव में स्थित एकमात्र पशु चिकित्सालय भवन क्षतिग्रस्त पड़ा है।
less than 1 minute read
Nov 04, 2018
jaisalmer
क्षतिग्रस्त पशु चिकित्सालय भवन,खराब हालत में आरओ प्लांट

रामदेवरा. गांव में स्थित एकमात्र पशु चिकित्सालय भवन क्षतिग्रस्त पड़ा है। गौरतलब है कि गांव में वर्षों पूर्व पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद समय पर मरम्मत नहीं किए जाने के कारण भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। बारिश के दौरान छतों से पानी टपकता रहता है। भवन के कभी भी धराशायी होने का भी खतरा बना हुआ है।

खराब हालत में आरओ प्लांट
रामदेवरा. क्षेत्र के दिधु गांव में गत लम्बे समय से आरओ प्लांट खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांव में जलदाय विभाग की ओर से आरओ प्लांट लगाकर ग्रामीणों को मीठा व शुद्ध पानी उपलब्ध करवाया जा रहा था। यह आरओ प्लांट गत लम्बे समय से खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को मजबूरन फ्लोराइडयुक्त पानी पीना पड़ रहा है।

Published on:
04 Nov 2018 08:52 pm