जैसलमेर

JAISALMER NEWS- राजस्थान के रामदेवरा में मौत बुलाये बोलती है, दलदल के पास मिले ऐसे भयावह प्रमाण

तालाब के दलदल मे फंसने से 20 गायों की मौत
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 6:00 AM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर. राजस्थान में जैसलमेर जिले की इस धार्मिक नगरी में मौत का साम्राज्य है। यहां बने तालाब का एक ऐसा छोर भी है जहां काल ने अतिक्रमण कर लिया है और यहां आते ही वह जीव को अपनी आगोश में ले लेता है। जी हां यह प्रमाणित भी हो चुका है। जिले के रामदेवरा गांव में धर्म की बयार है, लेकिन यहां के तालाब में बना दलदल इन दिनों मौत का सबब बन गया है। इस दलदल में फंसकर दस दिनों में बीस गायों की अकाल मौत हो चुकी है। पानी की तलाश में दलाल में फंस कर मौत का शिकार होने की बात अब रामदेवरा व आस-पास के गांवों में फैलने से तालाब के इस क्षेत्र को चिन्हित कर यहां पशुओं के जाने पर पहरा बिठाने की जरुरत पर चर्चा होने लगी है। पशुपालकों में मौत का साम्राज्य फैलने से भय का माहौल बनने लगा है।

10 दिनों में 20 गायों की मौत

रामदेवरा क्षेत्र के सिहडा रोड पर स्थित बाहला तालाब के दलदल में फंसकर गत 10 दिनों में 20 गायो की अकाल मौत हो गई है।जबकि प्रशाशन की और से इस तरफ कोई ध्यान नही दिया जार हा है।े रहे है।सोमवार को भी तालाब के दलदल मे सात गाये फंसी हुई थी जो एक एक कर मौत की तरफ अग्रसर होरही थी।गौरतलब है कि जंगल से गाये पानी पीने के लिए तालाब की तरफ जाती है यहां पानी कम होने के कारण दलदल व कीचड मे फंस जाती है।यहां लोगो का आवागमन नही होने के कारण ग्रामीणो को इसकी जानकारी नहीं हो पाती है तथा भूख व प्यास के कारण उनकी मौत हो जाती है ऐसे ही गत दस दिनो मे बीस से अधिक गायो की दलदल मे फंस जाने के कारण मौत हो चूकी है। यहां सात गाये आज भी दलदल मे फंसी हुई पडी है।जिसके स्वतं बाहर निकलने के कोईआसार नही है नही ग्रामीणो ,ग्राम पंचायत व प्रशासन की और से कोई कार्यवाही की जारही है।गांव के आस पास के क्षेत्र मे बडी संख्या मे पशु है जिनके लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नही है अधिकाशं जीएलआर व पशु खेलिया खाली पडी हैजिसके चलते पशु तालाब की तरफ जाते है तथा दलदल मे फंस कर काल के ग्रास हो रहे है
की जाएगी कार्यवाही
रामदेवरा के बाहला तालाब के दलदल मे फंस जाने से पशुओ की मौत की जानकारी मिली है।ग्रामसेवक को मौके पर भेजकर दलदल मे फंसे पशुओ को बचाने की कार्यवाही की जाएगी।
रेणु सैनी ,उपखंड अधिकारी पोकरण

Published on: