5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- बच्चों को प्रतियोगि परीक्षा की तैयारी करवाने इस समाज ने उठाया यह कदम

विश्वकर्मा भवन में हुई बीएसटीसी परीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 16 Apr 2018, 8:01 PM IST

mp board exam 2019 result

mp board exam 2019 result

जैसलमेर . स्थानीय विश्वकर्म भवन में रविवार को बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें जिले के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके बाद सभा भवन में मोटिवेशनल कक्षा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रमेश दत्त ने कहा कि प्रतियोगी को सदैव अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उस रास्ते चलने के लिए अपना कार्यक्रम बनाएं। उन्होंने हाल ही में राजस्थान लोकसेवा आयोग की विभिन्न भर्तियों की जानकारी दी। संस्थापक प्रताप धीर ने विश्वकर्मा शिक्षा परिषद के कार्यक्रमों व उद्देश्यों के बारे में बताया। जवाहिर चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सक डॉक्टर धर्मेंद्र जांगिड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अन्य मंचासीन अतिथियों में व्यवस्थापक धनीराम, भंवरलाल देवीकोट, प्रतापराम थे। अंत मे दीनाराम धारवी ने सब का आभार जताया। कार्यक्रम में भंवरलाल धीर, रूपाराम सोनू, गणपत, पारस, रामलाल मूलाना, महेंद्र, स्वरूप मोहनगढ़, गोपाल, जेताराम बडोड़ा गांव, नंदलाल रामगढ़, गणपत, मदन, धनश्याम सिपला, प्रहलाद, सवाई, मोती रामा, ओमप्रकाश खुहड़ी, कमल फतेहगढ़, गिरधारी हमीरा, अशोक कुम्हार कोठा, राधेश्याम, प्रभु, सवाई सोनू, सवाई दव, हीरू लानेला, बंशी कनोई, सरूप धायसर, तुलसीदास भू ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन मोहन बडोड़ा गांव ने किया।