जैसलमेर

दुष्कर्म के आरोपित को मौत की सजा दिलाने की मांग,यहाँ निकाला कैंडल मार्च

लाठी गांव में शनिवार की रात कैण्डल मार्च निकालकर बाड़मेर के गिराब थानांतर्गत उनरोड़ गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने के आरोपित को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
2 min read
Jul 02, 2018
Demand of death penalty for rape accused moved candle march
दुष्कर्म के आरोपित को मौत की सजा दिलाने की मांग,यहाँ निकाला कैंडल मार्च

जैसलमेर. लाठी गांव में शनिवार की रात कैण्डल मार्च निकालकर बाड़मेर के गिराब थानांतर्गत उनरोड़ गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने के आरोपित को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़, विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी के नेतृत्व में गांव में एक कैण्डल मार्च निकाला गया, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए चौराहे पर पहुंचा। यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक राठौड़, जिला उपाध्यक्ष चौधरी ने उनरोड़ में हुई घटना की निंदा करते हुए बालिका को श्रद्धांजलि दी तथा आरोपित को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर सरपंच ललिता पालीवाल, ग्राम विकास अधिकारी फतेहलाल पालीवाल, बाड़मेर विभाग सेवा प्रमुख चिरंजीलाल, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक रावलसिंह केलावा, बाबूलाल विश्रोई, मुकेश पालीवाल, खेताराम लीलड़, हीरसिंह झाला, सत्यनारायण पालीवाल, सुंदरलाल दर्जी, तनसुख देवड़ा, मिथुन, बाबूसिंह, बागाराम मेघवाल सहित लोग उपस्थित थे।

शांतिभंग करने पर एक गिरफ्तार
नाचना. पुलिस ने रविवार को गांव में उत्पात मचाकर शांतिभंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गांव के सार्वजनिक स्थल पर एक युवक के शराब के नशे में उत्पात मचाने व राहगीरों से झगड़ा करने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासी शंकराराम पुत्र पूनाराम मेघवाल को दस्तयाब कर उसका मेडिकल करवाया। जिसमें उसके शराब पीए होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को गांव में उत्पात मचाकर शांतिभंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया।

तंवर अध्यक्ष मनोनीत

रामदेवरा. स्थानीय निवासी भंवरसिंह तंवर को श्री राजपूत करणी सेना का रामदेवरा इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सेना के प्रदेश सचिव व संभाग अध्यक्ष मानसिंह मेड़तिया एवं जैसलमेर जिलाध्यक्ष जालमसिंह ने तंवर को रामदेवरा इकाई अध्यक्ष मनोनीत कर कार्यकारिणी गठित करने, संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए है।

Published on:
02 Jul 2018 04:22 pm