
Not changed Oil from transferms last seven month in pokran jaisalmer
जैसलमेर. पोकरण क्षेत्र में लंबे समय से ट्रांसफार्मरों का ऑयल नहीं बदला जा रहा है। ऐसे में यदि ट्रांसफार्मर में कोई खराबी आ जाती है, तो कई घर अंधेरे की आगोश में डूबने की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
जानकारों के मुताबिक डिस्कॉम की ओर से ट्रांसफार्मरों का ऑयल बदलने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश तो नहीं है, लेकिन जब भी वॉल्टेज व अन्य समस्या होती है, तो ट्रांसफार्मरों का ऑयल बदला जाता है, ताकि किसी भी प्रकार का हादसा नहीं हो। ग्रामीण क्षेत्रों में तो दूर की बात पोकरण कस्बे के ट्रांसफार्मरों का ऑयल गत सात माह से नहीं बदला गया है। ऐसे में कभी कोई समस्या होने पर घरों में अंधेरा होने की आशंका बनी हुई है।
हादसे की भी आशंका
नया ऑयल मशीनरी को ठीक तरह से काम करने में सहायक होता है, जबकि पुराना ऑयल आग में घी का काम करता है। ऑयल पुराना होने पर गाढ़ा हो जाता है तथा रिसाव भी करने लगता है। ऐसे में किसी चिंगारी या स्पार्किंग से आग लगने से किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता। कस्बे में पूर्व में भी कई बार ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है।
85 ट्रांसफार्मर लगे है पोकरण में
डिस्कॉम सूत्रों के अनुसार पोकरण कस्बे में 85 ट्रांसफार्मर लगे हुए है, जिनमें समय-समय पर ऑयल बदलना चाहिए, लेकिन डिस्कॉम अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गत सात माह से किसी भी ट्रांसफार्मर का ऑयल नहीं बदला गया है। आगामी दिनों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि ऑयल नहीं बदला गया, तो यहां कभी किसी हादसे की आशंका बनी हुई है।
फैक्ट फाइल:-
- 5 किमी परिधि में फैला है पोकरण शहर
- 85 ट्रांसफार्मर लगे है पोकरण शहर में
- 6500 विद्युत कनेक्शन दिए गए है पोकरण में
- 5000 से अधिक कनेक्शन है घरेलू
- 1000 से अधिक व्यवसायिक है कनेक्शन
- 200 नलकूपों पर दिए गए है कनेक्शन
- 100 लघु उद्योग पर है विद्युत कनेक्शन
- 7 माह से नहीं बदला गया है ट्रांसफार्मर का ऑयल
बारिश से पहले बदल देंगे
जब भी ट्रांसफार्मर में कोई तकनीकी खराबी होती है या वॉल्टेज की समस्या उत्पन्न होती है, तो ट्रांसफार्मर का समय-समय पर ऑयल बदला जाता है। बारिश से पूर्व कस्बे के ट्रांसफार्मरों का ऑयल बदलने की कार्रवाई की जाएगी।
-दुर्गा सोढ़ा, कनिष्ठ अभियंता डिस्कॉम, पोकरण।
Published on:
02 Jul 2018 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
