
जैसलमेर. जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग नितांत जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्णनगरी जैसलमेर स्थित शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में प्रात: 6:30 बजे से आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए कहा है। उन्होंने यह भी सीख दी कि सभी महिलाएं अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की योग दिवस पर उपस्थिति सुनिष्चित करावें। जिला कलक्टर जोरवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में योग दिवस के सफल आयोजन एवं चेतना के लिए आयोजित सक्रिय महिलाओं की संगोष्ठी में यह उद्गार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हेमतोश पुरोहित, पंतजलि के योग प्रषिक्षक चुनीलाल पंवार, जैसलमेर विकास समिति के सचिव, चन्द्रप्रकाश व्यास, जिला प्रमुख गंगादेवी व्यास, करुणा कंवर, प्रेमलता भाटिया के साथ ही योग से जुड़ी महिला प्रतिनिधि उपस्थित थी। जिला कलक्टर ने कहा कि आज की जीवन शैली में महिलाओं को योग से जुडऩे की महत्ती आवश्यकता है, वहीं मानसिक के साथ शारीरिक स्वस्थ्य जीवन के लिए भी योग बहुत ही जरुरी है।
मोहनगढ़. कस्बे में गुरूवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नोडल ब्लॉक अधिकारी डॉ. हरीसिंह धायल ने की गई। इस दौरान बैठक में शिक्षकों व ग्रामीणों ने भाग लिया। नोडल ब्लॉक अधिकारी डॉ. हरीसिंह धायल ने बताया कि उपस्थित शिक्षकों व ग्रामीणों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आगाज 21 जून को सुबह होगा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में दोस्त अली सांवरा सरपंच मोहनगढ़, कार्यवाहक प्राचार्य ओम प्रकाष राठौड़, व्याख्याता मुख्त्यार अली, मगाराम, शारीरिक षिक्षक भाखर सिंह, प्रेम प्रकाष कड़ेला, शिक्षक लक्ष्मण सिंह भाटी, स्वरूप सिंह सता, अंजना लोहिया, रीना शर्मा, मंगेज कंवर, गीता चौधरी, उम्मेदसिंह नरावत, रतन सिंह सोलंकी, उम्मेद सिंह भाटी, अशोकसिंह भाटी आदि उपस्थित थे।