13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग ने इन महिलाओं की बदली काया, कैसे दूर हुई बीमारी, पढ़ें पूरी खबर

आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर का ख्याल रखना छोड़ चुके हैं।
3 min read
Google source verification
patrika news

योग ने इन महिलाओं की बदली काया, कैसे दूर हुई बीमारी, पढ़ें पूरी खबर

छिंदवाड़ा. योग सही तरह से जीने का विज्ञान है। यह व्यक्ति के सभी पहलुओं पर काम करता है। भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक। व्यावहारिक स्तर पर योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर का ख्याल रखना छोड़ चुके हैं। ऐसे में आए दिन बीमारियां हमें घेरे रहती है। अगर हमें इस सबसे निजात पाना है तो योग को अपनाना होगा। महज कुछ मिनट अपने शरीर को देने से न केवल हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि हमें निरोगी काया भी मिलेगी। यह कहना है शहर के उन महिलाओं का जिन्हें कुछ वर्षों पूर्व बीमारियों ने जकड़ रखा था, लेकिन आज वह खुश है कि उन्होंने योग को अपनाया और बीमारियों से मुक्ति पाई। 21 जून को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर में ऐसी ही कुछ महिलाओं से आपको रूबरू करा रहे हैं जिन्होंने योग को अपनाकर निरोगी काया पाई।

योग से एक साल में 14 किलो वजन किया कम
शिक्षक कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय श्वेता ठाकुर एक साल पहले अपने बढ़ते वजन से परेशानी थी। श्वेता कहती हैं कि मेरा वजन 95 किलो हो चुका था। दिनचर्या प्रभावित हो चुकी थी। फिर दोस्तों के कहने पर योगा क्लास ज्वाइन किया। एक साल बाद आज परिणाम सभी के सामने है। मैंने 14 किलो वजन कम किया। इसके अलावा अब पहले से ज्यादा एक्टिव हो चुकी हूं। दिनचर्या पूरी बदल चुकी है। अच्छी नींद आती है और सुबह भी जल्दी उठ जाती हूं। श्वेता कहती हैं कि योग सचमुच काफी फायदेमंद है। इसे हर किसी को करना चाहिए। आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तरह-तरह की बीमारी से परेशान रहते हैं। श्वेता बिजनेस वुमैन भी हैं। वह कहती हैं कि जीवन को सुखद बनाना है तो योग बहुत जरूरी है। यह आपके अंदर आत्मविश्वास जगाता है। आप हमेशा खुशनुमा महसूस करते हैं। श्वेता ने योग के फायदे महसूस करने के बाद काफी लोगों को इससे जोड़ा।

दवा दे देकर कर दिया था बीमार, योग से मिली निजात
श्रीवास्तव कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय नीतू पटेल तीन वर्ष पहले थॉयराइड एवं सर्वाइकल पेन से ग्रसित थी। नीतू कहती हैं कि मुझे हापो थॉयराइड था। लगातार वजन बढ़ रहा था, अक्सर बुखार रहता और थकान भी होती थी। दवा से थॉयराइड कंट्रोल नहीं हो रहा था। मैं एक साल परेशान रही। फिर दोस्तों के कहने पर योग क्लास ज्वाइन किया। आज काफी इम्पू्रवमेंट हो चुका है। वजन कंट्रोल हो चुका है। नीतू ने बताया कि सर्वाइकल पेन की समस्या से निजात योग ने ही दिलाई। जबकि नागपुर तक मैं इलाज कराने गई थी। दवा ले लेकर और बीमार हो गई। योग से जुडऩे के बाद नीतू आज न केवल फिट हैं बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी फिट कर रही हैं। नीतू की दिनचर्या भी बदल चुकी है कहती हैं कि मैं सुबह पांच बजे उठ कर घर का काम करने के बाद सुबह साढ़े छह बजे योगा क्लास चली जाती हूं। शाम को मार्निंग वॉक करती हूं। योग से मैंने अपने मम्मी और दोस्तों को भी जोड़ लिया है। मम्मी का पहले घुटना नहीं मुड़ा करता था। आज योग से न केवल उनका अच्छे से घुटना मुड़ता है बल्कि उनका वजन भी कम हो गया। योग ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी।

घुटने का दर्द और लो बीपी की समस्या हुई दूर
धर्मटेकरी निवासी 48 वर्षीय निशा यादव कहती हैं पहले उन्हें घुटने में दर्द हुआ करता था इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। ऐसे में वह हर वक्त परेशान रहा करती थी। काफी दवा भी कराई, लेकिन ठीक नहीं हुआ। इसके पश्चात उन्होंने प्रशिक्षक की उपस्थिति में योग करना शुरु किया। आज योग करते हुए आठ वर्ष हो चुके हैं। घुटने का दर्द भी ठीक हो गया और लो बीपी की समस्या भी। इसके अलावा दस किलो वेट भी कम हो गया। निशा यादव कहती हैं कि योग से दिनचर्या में काफी बदलाव आ गया। आज मैं फिट हूंं। स्फूर्ति से अपना काम कर लेती हूं। दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ती। योग ने निशा की जिंदगी बदल कर रख दी। निशा ने बताया कि योग से मिले फायदे के बाद उन्होंने काफी लोगों को योग से जोड़ा।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग