जैसलमेर

न्यायालय परिसर में इन्र्फोमेशन कियोस्क का आगाज, देखें वीडियो

राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अपर जिला न्यायालय परिसर में ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत इन्र्फोमेशन कियोस्क का आगाज जिला व सेशन न्यायाधीश जैसलमेर अशुतोष कुमार की ओर से किया गया।
2 min read
Aug 07, 2018
Enforcement kiosks launch in court premises
न्यायालय परिसर में इन्र्फोमेशन कियोस्क का आगाज, देखें वीडियो

जैसलमेर. राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अपर जिला न्यायालय परिसर में ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत इन्र्फोमेशन कियोस्क का आगाज जिला व सेशन न्यायाधीश जैसलमेर अशुतोष कुमार की ओर से किया गया। इस दौरान आशुतोष कुमार ने बताया कि ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्थापित कियोस्क से पक्षकारों व अधिवक्ताओं को लाभ होगा। इस न्यायालय परिसर में अब अधिवक्ताओं व पक्षकारों को प्रकरण की जानकारी के लिए न्यायालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे स्वयं ही कियोस्क पर ये जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के सिस्टम ऑफिसर विपिन अरोड़ा ने बताया कि कियोस्क मशीन से पेशी तारीख, केस स्टेटस, कॉज लिस्ट की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस अवसर पर न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनिता शर्मा, अपर जिला न्यायाधीश मनोज कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजि. शरद तंवर, न्यायिक मजि. संध्या पूनिया, बार संघ अध्यक्ष राणीदान व समस्त अधिवक्ता व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मेले की तैयारियों व व्यवस्थाओं पर मंथन
-ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित
रामदेवरा. ग्राम पंचायत की बैठक सरपंच भूरीदेवी मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ग्रामसेवक इच्छालाल माली ने ग्राम पंचायत की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी ***** मेले के सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करवाने, क्षतिग्रस्त पड़े शौचालयों की मरम्मत करवाने, नालियों के ओवरफ्लो होने की समस्या के निराकरण, सफाई व्यवस्था सुधारने, फोगिंग मशीन की खरीद करने, दुकानों के किराए के लिए विज्ञप्ति जारी करने तथा जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मेले को लेकर सभी कार्य 27 अगस्त तक पूर्ण करने के प्रस्ताव लिए गए। बैठक में उपसरपंच चुतरसिंह तंवर सहित वार्डपंच उपस्थित थे।

खराब हैंडपम्पों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू
रामदेवरा. जलदाय विभाग की ओर से आगामी मेले को देखते हुए गांव में खराब पड़े हेण्डपंपों की मरम्मत करवाई जा रही है। गांव में वर्षों पूर्व खुदवाए गए हेण्डपंप खराब पड़े थे। जिससे उनका कोई उपयोग नहीं हो रहा था। गत दिनों जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक के दौरान जलदाय विभागाधिकारियों को गांव में नकारा पड़े हेण्डपंपों को ठीक करवाने के निर्देश दिए थे। इसी के अंतर्गत जलदाय विभाग की ओर से गांव में खराब पड़े हेण्डपंपों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। हेण्डपंपों के ठीक हो जाने से मेले के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी।

Published on:
07 Aug 2018 10:08 pm