8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुष्कर्म व छेड़छाड़ मामले में पुलिस की मिली सफलता,आरोपी की यहाँ से किया गिरफ्तार

पोकरण क्षेत्र के लवां गांव में एक महिला के साथ 20 दिन पूर्व दुष्कर्म करने व गत 10 दिन पूर्व छेड़छाड़ कर उसे बार-बार परेशान करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification
Arrest accused of rape and molestation

दुष्कर्म व छेड़छाड़ मामले में पुलिस की मिली सफलता,आरोपी की यहाँ से किया गिरफ्तार

जैसलमेर.पोकरण क्षेत्र के लवां गांव में एक महिला के साथ 20 दिन पूर्व दुष्कर्म करने व गत 10 दिन पूर्व छेड़छाड़ कर उसे बार-बार परेशान करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार लवां निवासी एक महिला ने अपने साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। मंगलवार को थानाधिकारी सुखराम विश्रोई ने आरोपी लवां निवासी महेन्द्र पुत्र धारूराम मेघवाल को उसके घर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अधिकारियों की बैठक में तैयारियों पर चर्चा
पोकरण. स्थानीय नगरपालिका सभागार में क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति की शाम उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 23 अगस्त को मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा के तहत रामदेवरा में आयोजित होने वाले आमसभा की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने बताया कि 23 अगस्त को मुख्यमंत्री राजस्थान गौरव यात्रा के तहत रामदेवरा आएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने, राज्य सरकार की ओर से गत साढे चार वर्षों में करवाए गए विकास कार्यों की सूची 15 अगस्त तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक रामचंद्र चौधरी, तहसीलदार रामसिंह, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जोधाराम विश्रोई, विकास अधिकारी नारायण सुथार सहित अधिकारी उपस्थित थे।

ग्राम सभा में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हुई चर्चा
लाठी. गांव में स्थित अटल सेवा केन्द्र में सरपंच ललिता पालीवाल की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में विशेष रूप से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 को लेकर विचार विमर्श किया गया। सरपंच पालीवाल ने गांव को स्वच्छ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों व मुख्य मार्गों पर कचरा व गंदगी नहीं फैलाने का आह्वान किया। बैठक में ग्राम पंचायत क्षेत्र में सफाई व सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों के निर्माण के भी प्रस्ताव लिए गए। इस अवसर पर उपसरपंच अनिताकंवर, ग्राम विकास अधिकारी फतेहलाल पालीवाल, वार्डपंच सत्तारखां, राजाराम विश्रोई, मानाराम विश्रोई, प्रियंका दर्जी, राउमावि के प्रधानाचार्य पूराराम सैन, नारायण लौहार, राजन पालीवाल, अमृत, जयसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।