रैली निकालकर जताया रोष
रैली निकालकर जताया रोष पोकरण. राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के तत्वावधान में विधायक के घर के सामने धरने पर बैठे शिक्षाकर्मियों, पैराटीचर्स व अन्य संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर मंगलवार को आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष जसवंतसिंह भाटी व ब्लॉक अध्यक्ष संदीप खुराना के नेतृत्व में धरने पर बैठे कार्मिकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कस्बे में एक जुलूस निकाला। विधायक के आवास के समक्ष धरनास्थल से शुरू हुआ जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरा। जैसलमेर रोड, व्यास सर्किल, स्टेशन रोड, गांधी चौक, एको की प्रोल, राजकीय अस्पताल होते हुए पुन: धरनास्थल पहुंचा। इस दौरान कार्मिकों ने उनकी ओर से दिए जा रहे धरने की जानकारी दी तथा नियमित करने की मांग का समर्थन करने को लेकर जनजागरण किया। जिलाध्यक्ष भाटी ने बताया कि संविदाकर्मियों को 20 दिसंबर तक नियमित नहीं किया जाता है, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।