जैसलमेर

किसानों की यह मांग 15 दिन में नहीं हुई पूरी, तो करेंगे आंदोलन

जिले के मोहनगढ़ उपनिवेशन क्षेत्र के किसानों में संवत् 2073 खरीफ फसलों के खराब होने मुआवजा नहीं मिलने को लेकर रोष है।
2 min read
Jul 01, 2018
Farmers did not get grants money in 15 days then will agitate
किसानों की यह मांग 15 दिन में नहीं हुई पूरी, तो करेंगे आंदोलन

जैसलमेर. जिले के मोहनगढ़ उपनिवेशन क्षेत्र के किसानों में संवत् 2073 खरीफ फसलों के खराब होने मुआवजा नहीं मिलने को लेकर रोष है। यहां किसानों ने खरीफ फसल कृषि आदान अनुदान शीघ्र दिलाने को लेकर जिला कलेक्टर के नाम मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खींची को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 2 वर्ष बीतने के बाद भी किसानों को अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया। ज्ञापन में बताया कि 15 दिन की अवधि में किसानों के बचत खातों में अनुदान राशि जमा नहीं हुई तो किसानों को आंदोलन की राह पर चलने का मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान मोहनगढ़ सरपंच दोस्त अली सांवरा, किसान नेता साभान खां सांवरा, कमल सिंह नरावत, लाला राम चौधरी, चैनाराम ज्याणी, अली खां, मोलवी हाजी खां, सुभाष विश्नोई सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

हज यात्रियों का टीकाकरण व प्रशिक्षण 10 को
पोकरण. इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हाजरिनों के स्थानीय मदरसा इस्लामिया दारूल उलूम में 10 जुलाई को टीकाकरण कर हज प्रशिक्षण दिया जाएगा। हज कमेटी के जिला संयोजक अब्दुल सत्तार ने बताया कि इस वर्ष जैसलमेर जिले से 138 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। जिन्हें 10 जुलाई को सुबह 10 बजे मदरसे में राज्य हज कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान के सानिध्य में मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी के हाजी अब्दुल जबार, काजी इकरामुदीन की ओर से हज प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों का टीकाकरण भी किया जाएगा।

घरों में करंट, हादसे की आशंका
डाबला. निकटवर्ती डाबला गांव में लगी घरेलू एलटी लाइन में करंट दौड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक कई घरों में अधिकांश पोल लोहे के लगे होने के कारण व उनके सपोर्टिंग तारोंं से करंट बारिश के मौसम में यदि अनजान बालक खेलते वक्त पोल में लगी सपोर्टिंग तार छू लेने पर हादसे से इनकार नही किया जा सकता है। गौरतलब है कि गत वर्ष इन्हीं पोलों से एक गाय करंट की चपेट आने के बाद मर गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने हादसे से भी सबक नहीं लिया है। भीमसिंह झाला ने बताया कि कई बार विधुत विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या जस की तस है।

Published on:
01 Jul 2018 06:05 pm