
जैसलमेर में ‘हाउसफुल-4’ की शूटिंग में भाग लेने के लिए आए हुए फिल्म अभिनेता चंकी पांडे भ्रमण के लिए सोनार दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय दुर्गवासियों के अलावा पर्यटकों ने चंकी पांंडे के साथ फोटो खिंचवाए और सेल्फी ली। चंकी पांडे ने दुर्ग स्थित हैंडीक्राफ्ट शोरूम देखा तथा कुछ कपड़ों की खरीदारी भी की। चंकी पांडे ने ऐतिहासिक सोनार दुर्ग को बेहतरीन पर्यटन स्थल बताया। उन्होंने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए।
कृति शेनन जैसलमेर पहुंची
जैसलमेर. जैसलमेर में ‘हाउसफुल-4’ की शूटिंग में भाग लेने के लिए अभिनेत्री कृति शेनन चार्टर विमान से जैसलमेर पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार ‘हीरोपंती’ फेम कृति शेनन का अहम किरदार हाउसफुल-4 में है। गौरतलब है कि सम मार्ग स्थित होटल में चल रही फिल्म की शूटिंग में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, रणजीत, चंकी पांडे, जॉनी लीवर जैसे प्रसिद्ध कलाकार भाग ले रहे हैं। फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग का लम्बा शेड्यूल जैसलमेर में चलेगा।