जैसलमेर

JAISALMER NEWS- भीषण भिड़न्त- यहां वाहन से ट्रांसफार्मर को झटके से लगी आग, वहां दो वाहनों से हुआ

वाहन की टक्कर से ट्रांसफार्मर धूजा, आग लगी, हादसा टला

less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
Patrika news

कलेक्ट्रेट के सामने हुआ वाकया
जैसलमेर. जिला कलेक्ट्रेट के सामने अवस्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह कांप गया और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना मिलने पर डिस्कॉम के अधिकारी और तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा दमकल की गाड़ी भी आ गई। पॉवर कट करवा दी गई तथा ट्रांसफार्मर पर लगी आग को पानी की बौछारों से बुझा दिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस वीआईपी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति करीब एक घंटे तक बाधित रही। मौके पर डिस्कॉम के सहायक अभियंता सीआर चौधरी व कनिष्ठ अभियंता मोहित भारती मौजूद रहे।टक्कर मारने के बाद वाहन चालक अपने वाहन को लेकर वहां से फरार हो गया।

Published on:
02 May 2018 09:51 pm