1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- राजस्थान के इस जिले में मजदूरों के अधिकारों पर हुआ ऐसा मंथन….

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस- जिले भर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 2 May 2018, 1:30 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. जिले भर में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित शिविर में पैरालीगल वॉलियंटर अमन कुमार ने श्रमिकों को उनके हितों के लिए बनाए गए कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी दी। विधिक सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत सोनू में आयोजित विधिक साक्षरता के शिविर में पैरालीगल वॉलियंटर लालाराम ने श्रमिकों को मनरेगा के बारे में विस्तार से जानकारियां प्रदान की तथा सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही बीमा योजनाएं, श्रमिक कार्ड, श्रमिकों को दी जाने वाली सरकारी सहायताओं व योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अटल सेवा केन्द्र ग्राम झलरिया पोकरण में आयोजित शिविर में पैनल अधिवक्ता ओमप्रकाश रंगा व पीएलवी तरुण व्यास ने उपस्थित होकर ग्रामीणों व श्रमिकों को सिलिकोसिस बीमारी से पीडि़त श्रमिकों के लिए राज्य द्वारा दी जा रही सहायता व श्रमिकों के अधिकारों से अवगत कराया।
पैरालीगल वॉलेन्टियर्स की ओर से विधिक साक्षरता शिविरों में श्रमिकों के विधिक अधिकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्कीम के बारे में जानकारियां दी गई। शिविर में प्राधिकरण की ओर से प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्कूलों में भेजने व बाल विवाह न करने के लिए प्रेरित किया गया। बाल श्रम से बचने की हिदायत सभी शिविरों में श्रमिकों तथा उनके ठेकेदारों को दी गई। बाल श्रम व बाल विवाह, मनरेगा विषय से संबंधित पेम्पलेट बांटे गए।

श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
पोकरण. ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से श्रम दिवस के अवसर पर कस्बे के वार्ड संख्या -17 मजदूर बस्ती में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता ओमप्रकाश रंगा व पीएलवी इलियासखां ने श्रम दिवस, कार्यस्थल पर स्वच्छ वातावरण, मजदूरी का भुगतान, परिवार को स्वास्थ्य सेवाएं, भविष्य निधि के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं व श्रमिक कल्याण विभाग के बारे में भी बताया।
यहां मनाया श्रम दिवस
लाठी गांव के अटल सेवा केन्द्र में श्रम दिवस के अवसर पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सरपंच ललिता पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा श्रमिक कार्ड बनवाने का आह्वान किया गया। फतेहलाल पालीवाल ने सरकारी श्रमिक कल्याण की योजनाओं के बारे में बताया। उपसरपंच अनिताकंवर ने भामाशाह सहित महिलाओं के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामसभा का संचालन हीरसिंह भादरिया ने किया। इस अवसर पर वार्डपंच सांवलसिंह, सखिया, मोहनी, प्रियंका दर्जी, लाछो, नैनो विश्रोई, राजूराम, बागाराम, प्रागाराम, सत्तारखां, सत्यनारायण पालीवाल, हीरसिंह झाला सहित ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामसभा के दौरान 178 जॉब कार्डधारकों का नवीनीकरण कर 27 नए श्रमिकों को जॉब कार्ड वितरित किए गए।