जैसलमेर

JAISALMER NEWS- सेना के वाहन में लगी आग, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

सेना के वाहन में लगी आग

less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
Patrika news

जैसलमेर. लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास रविवार को सुबह सेना के एक वाहन में अचानक आग लग गई। आग पर तत्काल काबू कर लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि एक सेना का वाहन लाठी से पोकरण की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे खेतोलाई गांव के पास वाहन में तकनीकी खराबी के चलते अचानक आग लग गई। पीछे से आ रही एक निजी बस के यात्रियों तथा आस पड़ौस के ग्रामीणों व सेना के जवानों ने तत्काल पानी व रेत डालकर आग पर काबू किया।

Published on:
15 Jan 2018 09:06 pm