जैसलमेर

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनाया उडऩदस्ता, जैसलमेर के इन क्षेत्रों में करेगा गश्त

-राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

2 min read
Jul 09, 2018
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनाया उडऩदस्ता, जैसलमेर के इन क्षेत्रों में करेगा गश्त

जैसलमेर. वन विभाग की ओर से क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उडऩदस्ते का गठन किया गया है, जो क्षेत्र में गश्त कर वन्यजीवों की सुरक्षा करेगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी कानसिंह मेड़तिया ने बताया कि उपवनसंरक्षक जैसलमेर आशुतोष ओझा व सहायक उपवनसंरक्षक ब्रजमोहन गुप्ता के निर्देशन में एक उडऩदस्ते का गठन किया गया है। जिसके लिए अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि लाठी, धोलिया, भादरिया, ओढाणिया, खेतोलाई आदि वन्यजीव क्षेत्रों में यह उडऩदस्ता गश्त करेगा। उनकी ओर से शिकार रोकने, जंगली हिंसक पशुओं से वन्यजीवों की सुरक्षा करने, दुर्घटना अथवा पशुओं के हमले में घायल वन्यजीवों को उपचार मुहैया करवाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उडऩदस्ते में एक वाहन उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयों, मरहम पट्टियों की व्यवस्था की गई है तथा श्वानों, जंगली हिंसक पशुओं को भगाने के लिए लाठियां भी रखी गई है।

अमरनाथ यात्री हुए रवाना
पोकरण. बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शनों के लिए कस्बे के चार श्रद्धालु रविवार को रवाना हुए। अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए कस्बे से अरुण व्यास, हेमंत बिस्सा, प्रेमप्रकाश पुरोहित व मनोज सैन रविवार की शाम इंटरसिटी से रवाना हुए।

ये भी पढ़ें

दो दिवसीय मेले व कुमावत समाज के सम्मेलन का समापन

किया स्वागत
पोकरण. योग गुरु मूलसिंह राठौड़ के जिला स्तर पर सम्मानित होने के बाद पोकरण पहुंचने पर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में सराहनीय सेवाएं देने पर दो दिन पूर्व जैसलमेर में जिला कलक्टर व उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग की ओर से शारीरिाक शिक्षक मूलसिंह राठौड़ को सम्मानित किया गया था।

शांतिभंग करने पर दो गिरफ्तार
पोकरण. पुलिस ने शनिवार की रात्रि में स्थानीय फलसूण्ड रोड के पास दो युवकों को झगड़ा कर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात सूचना मिली कि फलसूण्ड रोड के पास दो युवक शराब के नशे में झगड़ा कर रहे है, जिस पर मुख्य आरक्षक कृष्णकुमार विश्रोई ने मय जाब्ता मौके पर पहुंचकर गुराणियों की गली निवासी माधोसिंह पुत्र मदनसिंह व गांधी चौक निवासी ललित पुत्र प्रकाश पंवार को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

ये भी पढ़ें

जिले भर में हरयाळो राजस्थान,पौधरोपण कर ली यह शपथ
Published on:
09 Jul 2018 04:12 pm
Also Read
View All