
पोकरण(जैसलमेर) . क्षेत्र के ऊजला गांव के पास बुधवार दोपहर एक टैक्सी पलट जाने से उसमें सवार चार जने घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। टैक्सी में सवार कुछ लोग कस्बे से झलारिया की तरफ जा रहे थे। इस दौरान ऊजला गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने से टैक्सी पलट गई। इससे उसमें सवार झलारिया के रायपालों की ढाणी निवासी हबीबखां (65) पुत्र मीरेखां, हकीम (55) पुत्र मीरेखां, बेबी (25) पत्नी कोजेखां व उमती (76) पत्नी अजेखां घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी नारायण व पायलट सवाईसिंह उज्ज्वल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को स्थानीय राजकीय अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हकीम को जोधपुर रैफर कर दिया। जबकि शेष घायलों का उपचार चल रहा है।
रेल की चपेट में आने से तीन ऊंटों की मौत
रामदेवरा (जैसलमेर) . जोधपुर-जैसलमेर रेलमार्ग पर गांव से तीन किमी दूर रेल की चपेट में आने से तीन ऊंटों की मौत हो गई। जैसलमेर-दिल्ली इंटरसीटी एक्सप्रेस मंगलवार शाम जोधपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान रेलवे पटरियां पार कर रहे तीन ऊंट उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।