19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- पानी के लिए बिगड़ रहे हालात, जैसलमेर में हुआ कुछ ऐसा…

पेयजल संकट से आमजन परेशान

less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

रामदेवरा(जैसलमेर). क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। ऐसे में पेयजल संकट से आमजन बेहाल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुंह मांगे दामों पर भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मवेशी जंगलों में भटककर दम तोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि गत दो माह से भीषण गर्मी के दौर में पानी की खपत बढ़ गई है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र में जेतासर के आस-पास दर्जनों ढाणियां आबाद है। यहां जीएलआर तो बनवाए गए, लेकिन गत दो माह से समय पर जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीण ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। इसके अलावा मवेशी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। तालाबों व नाडियों में भी पानी की कमी हो जाने के कारण मवेशी काल के ग्रास हो रहे हैं। बावजूद इसके जलदाय विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।