जैसलमेर

रक्तदान शिविर आयोजन में इन वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ सम्मान

डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में आईएमए की जैसलमेर शाखा ने रविवार को प्रात:10 बजे स्थानीय जवाहिर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
2 min read
Jul 03, 2018
Honor of senior doctors in blood donation camp
Honor of senior doctors in blood donation camp

जैसलमेर. डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में आईएमए की जैसलमेर शाखा ने रविवार को प्रात:10 बजे स्थानीय जवाहिर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रविवार शाम को विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया। आईएमए के प्रवक्ता डॉ. चन्दनसिंह तंवर ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित नगर विकास न्यास के चेयरमेन डॉ. जितेन्द्रसिंह, वरिष्ठ चिकत्सक कर्नल डॉ. नटवर जगानी, आईएमए के संरक्षक डॉ. एसके दुबे के साथ अन्य वक्ताओं ने उपस्थित सदस्य डॉक्टर्स को अनुभव साझा किए। आईएमए की जिला शाखा के सचिव डॉ.बीके आर्य ने कहा कि चिकित्सक पूरी लगन व सामाजिक सरोकार से मरीजों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते है । इस अवसर पर डॉ. डीडी खींची ने गोष्ठी में आए चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. जितेन्द्रसिंह वरिष्ठ चिकत्सक, कर्नल डॉ. नटवर जगानी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आईएमए के सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सुथार, डॉ. चन्दनसिंह तंवर, डॉ. गिरिराज प्रसाद मीणा, डॉ. प्रहलाद डॉ. दिनेश का रविवार को आयोजित विचार गोष्ठी में सम्मान किया गया। विचार गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल बुनकर, पीएमओ डॉ. उषा दुग्गड़, डॉ. लिलि कुट्टी, डॉ. वीडी जेठा, डॉ. पीसी गर्ग, डॉ. जीके परमार, डॉ. एसएस राठौड़, डॉ. एसके व्यास, डॉ. दामोदर खत्री, डॉ. अनिल माथुर, डॉ. मनीषा माथुर, डॉ. धर्मेद्र सुथार, डॉ. संजय व्यास, डॉ. दिनेश, डॉ. सीएल डाबरी आदि उपस्थित थे।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे लेपटॉप
जैसलमेर. स्थानीय गांधी बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था के संस्थापक व मंत्री स्व. कुन्दनमल जैन की प्रथम पुण्य तिथि पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का अभिनन्दन कर लेपटॉप वितरित किए जाएंगे। कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग से सर्वोच्च अंक प्राप्त डिम्पल पंवार, वाणिज्य वर्ग से हर्षवर्धन और कक्षा दसवीं से वनीला खत्री को लेपटॉप पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही कक्षा बारहवीं कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त रागिनी राठौड़, विज्ञान वर्ग में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त विद्याथी रेखा, जयेश दैया, किरण पंवार, लव कुमार, कक्षा 10 वीं की विनिता देवपाल का भी अभिनंदन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अंजना मेघवाल होगी।

Updated on:
03 Jul 2018 07:59 pm
Published on:
03 Jul 2018 05:19 pm