
यहाँ किया गया पौधरोपण, कार्यशाला में दी यह जानकारी
मोहनगढ़. कस्बे में इंदिरा गांधी नहर की 1438 आरडी पर स्थित रेंज कार्यालय की हाईटेक नर्सरी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान वनमण्डल में कार्यरत रेंजर, फोरेस्ट, वन गार्ड आदि ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित वन विभाग के कर्मचारियों को पौधरोपण व संरक्षण सबंधी जानकारी विस्तार से दी गई। इस दौरान सेवानिवृत्त आईएफएस डॉ. डीआर सहारण, उप वन संरक्षक इगांनप स्टेज द्वितीय जैसलमेर सुदीप कौर, सहायक वन संरक्षक रामगढ़ बीएल यादव, सहायक वन संरक्षक सुभाष कुमार, विद्याधर सिंह रेंजर मोहनगढ़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मोहनगढ़ रेंज के रेंजर विद्याधर सिंह ने बताया कि वन विकास, विभागीय वृक्षारोपण व संधारण कार्यों की गुणवता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को पौधों का रोपण, रखरखाव व उनकी बढ़ोतरी के लिए उपाय बताए गए, वहीं हाईटेक नर्सरी के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।
128वीं पैदल वाहिनी ने लगाए 2 हजार पौधे
मोहनगढ़. कस्बे में स्थित 128वीं पैदल वाहिनी (प्रा.से.) पर्यावरण राजरिफ की ओर से मोहनगढ़ क्षेत्र में पौधरोपण किया जा रहा है। इसी को लेकर वन महोत्सव बटालियन की ओर से वन महोत्सव सप्ताह 2018 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दो दिन में मोहनगढ़ क्षेत्र में बटालियन की ओर से भूरा बाबा मंदिर परिसर व आरसीपी कॉलोनी परिसर में 2 हजार पौधे लगाए गए। दोनों ही स्थान में बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल उमराव सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। 128वीं पैदल वाहिनी (प्रा.से.) पर्यावरण राजरिफ के कमान अधिकारी कर्नल उमरावसिंह ने बताया कि बटालियन की ओर से 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते 1 जुलाई को भूरा बाबा मंदिर बालेटा धाम में महंत निरंजन भारती के आतिथ्य में एक हजार पौधों का रोपण किया गया। इसी तरह 2 जुलाई को मोहनगढ़ की आरसीपी कॉलोनी में 1 हजार पौधे लगाए गए। इस कार्य में कॉलोनी के प्रत्येक घर के सदस्य ने भरपूर सहयोग किया गया।
Published on:
03 Jul 2018 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
