जैसलमेर

JAISALMER WEATHER NEWS- जैसलमेर में सर्दी ने दिया ऐसा दर्द कि सब हो गए…

फिर सर्द हवाओं की चपेट में जैसाण- लुढक़ा न्यूनतम पारा- ग्रामीण-शहरी दिनचर्या हुई प्रभावित

2 min read
patrika news

जैसलमेर. जैसलमेर में मौसम का मिजाज फिर बदला। एक ही दिन में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में एक बार फिर जैसलमेर में सर्दी का अहसास होने लगा। दिन की शुरुआत में छाए कोहरे से जैसलमेर लिपटा रहा। धूप का असर कम रहा और सर्दी बढ़ गई। दिन की शुरूआत में जहां तेज सर्दी का अहसास हुआ, वहीं दोपहर में भी सर्द हवाओं के चलते सर्दी का असर कम नहीं हो पाया। शाम को सूर्यास्त के बाद फिर से सर्दी बढ़ गई और लोगों को घरों में दुबकना पड़ा। जैसलमेर छाए कोहरे से सोनार दुर्ग दिनभर कोहरे में लिपटा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 7.3 डिग्री व अधिकतम तापमान में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

IMAGE CREDIT: patrika

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल

चांधन कस्बे मे षीतलहर का असर आज और बढ़ गया। रात से शुरू हुई ठण्डी हवाओं ने सर्दी के असर को एक दम से बढ़ा दिया। सुबह कोहरा रहने से भी दिक्कत आई। ठण्डी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान मे भी कमी आई। वही धूप रहते हुए भी दिनभर सर्दी का असर रहा। कस्बे का न्यूनतम तापमान 4डीग्री दर्ज किया गया। ठण्डी हवाओं से धूप बेअसर रही। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ।
मोहनगढ़ में चली शीत लहर, छाया कोहरा
मोहनगढ़ क्षेत्र में को सर्दी में इजाफा हो गया। सुबह मोहनगढ़ क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। साथ ही चली तेज हवाओं ने सर्दी में इजाफा कर दिया। सर्दी बढऩे से ग्रामीण ठिठुरने को मजबूर हो गए। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए।

पोकरण क्षेत्र में चल रहा शीतलहर का दौर जारी रहा। सुबह के समय तेज सर्द हवाएं चल रही थी तथा आसमान में हल्का कोहरा छाया हुआ था। दिन चढऩे के साथ ही सूर्य की तेज किरणें निकली। जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। दिन भर तेज सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हो रही है। दिनभर गर्म खाद्य व पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है।

IMAGE CREDIT: patrika

ये भी पढ़ें

JAISALMER NEWS- यादगार बनानी है यात्रा तो आईए रेगिस्तान के इस शहर में मिलेगा वह जो नहीं भूलेंगे…
Published on:
06 Jan 2018 09:44 pm
Also Read
View All