26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- यादगार बनानी है यात्रा तो आईए रेगिस्तान के इस शहर में मिलेगा वह जो नहीं भूलेंगे…

यादगार छुट्टियां मनानी है...चलो जैसलमेर!- ‘वैकेशन ट्यूरिज्म’ का पसंदीदा स्थान बन रही स्वर्णनगरी

3 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

नववर्ष के बाद भी जारी सैलानियों की भीड़
जैसलमेर. नए साल का जश्न मना हजारों सैलानियों के स्वर्णनगरी से विदा लेने के बाद भी जैसलमेर के पर्यटन स्थलों से लेकर सम सेंडड्यून्स पर पर्यटक समा नहीं रहे हैं, यह बिलकुल नया ट्रेंड है। दरअसल, जैसलमेर पिछले कुछ अर्से से ‘वैकेशन ट्यूरिज्म’ के नए हब के तौर पर विकसित हो रहा है। यही कारण है कि नए साल का आगमन भले ही हो गया हो, लेकिन चूंकि शिक्षण संस्थानों आदि में सर्दी की छुट्टियां अब तक चल रही हैं। लिहाजा पढऩे वाले बच्चों के साथ उनके अभिभावक बड़ी तादाद में पीत पाषाणों से निर्मित इस शहर का दीदार करने आए हुए हैं। एक मोटे अनुमान के अनुसार एक से सात जनवरी तक की अवधि में जैसलमेर में करीब पचास हजार देशी सैलानी पहुंचेंगे।
फैक्ट फाइल -
-50 हजार सैलानियों के सात दिन में आने की संभावना
-250 से ज्यादा होटलें जैसलमेर में
-80 से अधिक रिसोट्र्स सम-खुहड़ी में

इस बार सबको रोजगार
दिवाली के बाद क्रिसमस और न्य इयर सीजन के अच्छा जाने और छुट्टियों में सैलानियों की लगातार आवक रहने से पर्यटन से जुड़े सभी लोगों को रोजगार मिला है। हवाई सेवा शुरू होने का लाभ भी जैसलमेर पर्यटन को मिल रहा है।
-पंकज पुरोहित, होटल व्यवसायी

बना रहे यह सिलसिला
देशी सैलानियों में जैसलमेर तथा सम के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है, जो अच्छी बात है। हम यही उम्मीद करते हैं कि, यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इससे जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
-गुलाम कादर, रिसोर्ट व्यवसायी

IMAGE CREDIT: Patrika

वही भीड़भाड़ का मंजर
सर्दी की छुटिï्टयों के चलते जैसलमेर के दर्शनीय स्थलों और सम के रेतीले धोरों पर सैलानियों की भारी भीड़ अब तक बनी हुई है। सुबह के समय शहर के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग की घाटियों के साथ दशहरा चौक, जैन मंदिर , लक्ष्मीनाथ मंदिर आदि पर सैलानियों के जमघट से कई बार आवाजाही बाधित हो जाती है वहीं ऐसा ही नजारा कमोबेश गड़ीसर सरोवर तथा पटवा हवेलियों के आसपास नजर आ रहा है। पार्किंग स्थल पर वाहनों की लम्बी कतारें लगी हैं तो शाम के समय सम के धोरों पर हजारों की संख्या में सैलानी कैमल सफारी करने व रेत से अठखेलियां करते दिखाई देते हैं। पर्यटकों की भीड़ के बने रहने से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर सुकून है व उन्हें उम्मीद है कि, मरु महोत्सव व उसके बाद भी उनके व्यवसाय में तेजी बनी रहेगी। फिलहाल शहर की होटलों तथा सम के रिसोट्र्स में उपलब्ध आधे से अधिक कमरों व कैम्प में मेहमान ठहरे हुए हैं। गाइडिंग, हैंडीक्राफ्ट, ट्रेवलिंग आदि पर्यटन से प्रत्यक्ष जुड़े व्यवसायों के अलावा शहर स्थित अन्य दुकानदारों के यहां भी तेजी बनी हुई है।
छुट्टियों में लेने आते हैं आनंद
स्वर्णनगरी में वैकेशन ट्यूरिज्म लगातार पनप रहा है। अभी सर्दी की छुट्टियां चल रही हैं, इसके अलावा भी प्रत्येक सप्ताह शनिवार व रविवार को सैलानियों की संख्या में एकदम से इजाफा होने लगा है। मुख्य तौर पर छुट्टियों के दौरान आसपास के राज्यों व पड़ोसी शहरों से सैलानी स्वर्णनगरी आते हैं। वे यहां बच्चों के साथ छुट्टियां एंज्वॉय करते हैं। अभी जो माहौल है, वैसा बरकरार रहा तो आने वाले समय में जैसलमेर के सालाना पर्यटन स्थल बनने की संभावनाएं सच साबित हो जाएंगी।

IMAGE CREDIT: patrika