
patrika news
जैसलमेर. नोख गांव में बिगड़ी सफाई व्यवस्था के चलते आमजन को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि देश भर में स्वच्छ भारत अभियान चलाकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, जबकि गांव में इस अभियान का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। जिम्मेदारों की ओर से गांव में सफाई व्यवस्था सुधारने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से प्रशासन व ग्राम पंचायत को भी अवगत करवाया गया, लेकिन न तो हालात सुधर रहे है, न ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो रहा है।
Published on:
06 Jan 2018 07:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
