जैसलमेर

राजस्थान के इस गांव में भाई, भाभी और पत्नी का तलवार से सिर कलम हत्या करने से सनसनी

- पोकरण के रुपसर गांव में दिल दहला देने वाला हत्याकाण्ड
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 12:03 PM IST
Jaislamer patrika
Crime news

पोकरण (जैसलमेर). राजस्थान के पश्चिमी सरहद पर स्थित पोकरण क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुस्से में अपने ही भाई परिवार के तीन सदस्यों का सिर कलम कर देने का मामला सामने आया है। घटना फलसूण्ड थाना क्षेत्र के रुपसर गांव की है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही भाई, भाभी और पत्नी का तलवार से सिर काट दिया और फिर खुद भी घर के पास बने टांके में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे बाद में टांके से निकालकर पोकरण अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जोधपुर रैफर किया गया है। परिवार की हत्या के आरोपित का जीवन भी खतरे में फंसा हुआ है।
पूरा गांव सदमे में
जानकारी के अनुसार हृदय विदारक हत्याकांड की घटना के बाद गांव पूरा सदमे में है और परिजनों को ढांढ़स बंधाने के प्रयास किए जा रहे है।

IMAGE CREDIT: patrika

पुलिस जुटी जांच में
फलसूंड पुलिस मामला सामने आने के बाद मौके पर है और शवों को कब्जे में लेकर वहां साख्य जुटा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या करने वाले व्यक्ति को टांके से निकालकर अस्पताल और फिर वहां से प्राथमिक उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया है।
कारणों का नहीं हुआ खुलासा
जानकारों के अनुसार हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना देर रात की ओर से गांव वाले सब नींद में थे, लेकिन जब चीख, पूकार की आवाज सुनी तो पड़ौसी जाग गए और मौके पर पहुंचे तब तक दो महिलाओं सहित तीन लोगों के सिरकटे शव और धड़ बिखरे हुए थे और मौके पर खून था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए और हत्या करने वाले व्यक्ति को टांके से बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
तलवार से काटे धड़
जानकारी के अनुसार हत्याकांड के आरोपित ने अपने भाई, भाभी और पत्नी की हत्या तलवार से सिर कलम कर की। हत्या के कारणों के बारें में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
गांव में सनसनी
रिपोर्ट के अनुसार सिरकाट कर खुद के टांके में छलांग लगाने की घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। गुस्से में इतना बड़े हत्याकांड होने से हर कोई सदमें में है।

Published on: