3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- राजस्थान के इस शहर में कुपित हुए सूर्यदेव, हुई अंगारों की बारिश

जैसाण पर कुपित हुए सूर्यदेव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 19 Apr 2018, 10:18 PM IST

Jaislamer patrika

patrika news

अंगारों की बारिश में लगा कफ्र्यू
जैसलमेर. जिले भर में गर्मी के तीखे तेवर अभी भी बरकरार है। गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय सडक़ें सूनी नजर आती है। इन दिनों यहां भीषण गर्मी का रूप देखने को मिल रहा है। न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी के कहर से लोग खासे परेशान है। तन झुलसाने वाली गर्मी के कारण पशुधन भी बेहाल नजर आ रहा है। स्वर्णनगरी में गुरूवार को सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिन चढऩे के साथ ही गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। दोपहर के समय सूर्यदेव के तीखे तेवर चरम पर होने से सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। इस बीच गर्म लू के थपेड़ों व उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बाजारों में सन्नाटा, सैलानी परेशान
गर्मी का असर बढऩे से दोपहर के समय बाजार सूने नजर आए, वहीं देशी-विदेशी सैलानी भी छाता लिए और मुंह को ढके पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते दिखाई दिए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गत एक सप्ताह से गर्मी में हो रही बढ़ोतरी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
पशुधन हो रहा बेहाल
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी व लू ने हर वहां के बाशिदों के साथ-साथ पशुधन को भी आहत कर दिया है। गर्मी से बेहाल पशु-पक्षी भी छायादार स्थान का आश्रय ढूंढ़ते नजर आते हैं। वहीं लोग गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए घरों व दुकानों में कूलर व एसी का उपयोग बढऩे लगा है।