जैसलमेर

JAISALMER NEWS- राजस्थान के इस गांव में इंसान पी रहे ऐसा गंदा पानी, जिसमें जमा है मिट्टी और कीटाणु

मटमैले पानी की आपूर्ति से परेशानी
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2018, 8:01 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

जैसलमेर. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति हो रहे पानी की गुणवत्ता निम्न स्तरीय होने से ग्रामीणों का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार डाबला गांव में इन दिनों हो रही पेयजल आपूर्ति में मिट्टी और कीटाणु साथ आ रहे है। पानी मटमेला और गंदा होने से लोगों के लिए ऐसा पानी पीना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गत चार दिनों से ऐसा पेयजल ही मिल रहा है। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए ऐसा पानी बमुश्किल पीना पड़ रहा है। जिससे गांव में बीमारियां बढऩे की आशंका है।

मटमैले पानी की आपूर्ति से परेशानी
जैसलमेर . जिले के समीपवर्ती डाबला गांव के ग्रामीणों को इन दिनों पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव में गत 3 दिनों से मटमेले पानी की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण बाबूलाल ने बताया कि गत 2-3 दिनों से गांव में गंदे व मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। भीषण गर्मी के मौसम में गंदे व मटमैले पानी की आपूर्ति करने से बच्चों में उल्टी-दस्त की बीमारियां बढऩे का खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है।

Published on: