2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- रसोई गैस सिलेण्डर में विस्फोट होने पर एक्सपर्ट ने इन गांवों में बताए बचाव के तरिके

बताई सावधानियां, सिखाए दुर्घटना से बचाव के उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 21 Apr 2018, 7:11 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर . जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उज्जवला दिवस मनाया गया। इस दौरान एक्सपर्ट ने विभिन्न गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों को रसाई गैस सिलेण्डर के लीकेज से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के तरिके बताये। उन्होंने सिलेण्डर में आग लगने की सूरत में घबराने की बजाए दुर्घटना को रोकने के लिए किए जाने वाले कारगर तरिके बताए। इस दौरान उन्होंने जागरुकता और सावधानियों से सबंधित पेंपलेट का वितरण किया। कार्यक्रम में रसोई चुल्हों का वितरण भी किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया उज्जवला दिवस
रामदेवरा. गांव में शुक्रवार को गैस एजेंसी की ओर से ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्जवला दिवस मनाया गया। सरपंच भूरीदेवी मीना के मुख्य आतिथ्य, उपसरपंच चुतरसिंह, डॉ.अनिल विश्रोई, पूर्व उपसरपंच नखतकंवर, राव किशोरसिंह विरमदेवरा के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को एलपीजी के उपयोग, रखी जाने वाली सावधानियों, दुर्घटना से बचाव आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को प्रचार प्रसार से संबंधित पेंपलेट भी वितरित किए गए। भीमसिंह तंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन भवानीसिंह ने किया।

IMAGE CREDIT: patrika

लाठी गांव में शुक्रवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्जवला दिवस मनाकर आमजन को एलपीजी के उपयोग की जानकारी दी गई। सरपंच ललिता पालीवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम आयोजक प्रेम पालीवाल ने एलपीजी के उपयोग, रखी जाने वाली सावधानियों, दुर्घटना से बचाव, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपसरपंच अनिताकंवर, वार्डपंच प्रियंका दर्जी, चिकित्साधिकारी डॉ.विशेष थानवी, डॉ. जयप्रकाश पालीवाल, ओमप्रकाश दर्जी, भरत सोनी, समाजसेवी हीरसिंह झाला, जमालदीनखां सहित ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को प्रचार प्रसार से संबंधित पेंपलेट तथा गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन व चूल्हे भी वितरित किए गए।

फलसूण्ड. स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्जवला दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, सरपंच पुष्पाकंवर की अध्यक्षता, राउमावि के प्रधानाचार्य छितरमल नागौरा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ईश्वरचंद शिंडे, रसद विभाग के राधेश्याम के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, एलपीजी से रखी जाने वाली सावधानियों आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर दो दर्जन गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन, चूल्हे वितरित किए गए। आयोजक मदनसिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सांगाराम ने किया।
सांकड़ा क्षेत्र के चौहानियों की ढाणी में शुक्रवार को उज्जवला दिवस मनाया गया। सरपंच किशनसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भगवती विश्रोई, सुमन ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम आयोजक कमलसिंह राठौड़ व जीवराजसिंह राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

IMAGE CREDIT: patrika