जैसलमेर

JAISALMER NEWS- कांग्रेस के सम्मेलन में जैसलमेर व सांकड़ा प्रधान की फिसली जुबान, कह डाली इतनी बड़ी बात

कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प  
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2018, 10:46 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

जैसलमेर. विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए सोमवार को स्थानीय होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के युवा नेता व जैसलमेर प्रधान अमरदीन व युवानेत्री व सांकड़ा प्रधान अमतुल्ला मेहर ने संबोधित किया। उन्होंने सम्मेलन में युवाओं से कांग्रेस से जुडक़र देश के विकास में भागीदार बनने की बात कही।
जैसलमेर शहर के एक होटल में सोमवार को युवा कांग्रेस का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलेभर से कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश महासचिव व पंचायत समिति जैसलमेर प्रधान अमरदीन फकीर के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला ने कहा कि युवा गांव-गांव व ढाणी-ढाणी कांग्रेस की रीती-नीति पहुंचाएं। पूर्व विधायक सालेह मोहम्मद ने कहा कि आज युवाओं के दम पर ही कांग्रेस को मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम में सांकड़ा प्रधान अमरतुल्ला मेहर, पूर्व प्रधान वहिदुल्ला मेहर, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, पार्षद विजय व्यास, यूथ अध्यक्ष विकास कुमार व्यास आदि ने संबोधित किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुमार खां, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनकसिंह भाटी, छोटू खान, कंधारिए सेवादल अध्यक्ष खटन खां, अरुण पुरोहित, विजय बत्थड, अमीन खानएडी के मंगलिया, प्रेम डूंगरसिंह, कुंदन प्रजापत, राजेन्द्रसिंह, अयूब खां सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on: