जैसलमेर

जैसलमेर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में लगाए 5.19 लाख पौधे

Jaisalmer News: रेतीले धोरों के नाम से विश्व विख्यात जैसलमेर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां 1 घंटे में 5 लाख से अधिक पौधे लगाकर इतिहास रचा गया।

2 min read
Sep 22, 2024
पौधरोपण करते आमजन

राजस्थान के जैसलमेर जिले ने 1 घंटे में 5 लाख से अधिक पौधे लगाकर नया इतिहास रच दिया है। रविवार को जिले भर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के तहत सेना की 128वीं इन्फेंट्री बटालियन (इको टास्क फोर्स), बीएसएफ, जिला प्रशासन और आमजन ने मिलकर 1 घंटे के भीतर 5.19 लाख पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

रेतीले धोरों के नाम से विश्व विख्यात जैसलमेर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को विशेष पौधरोपण अभियान रखा गया। इस दौरान सेना, जिला प्रशासन के अलावा आम लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना

इन्होंने भी किया पौधरोपण अभियान का समर्थन

यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक 1 घंटे तक चला। जिला कलक्टर प्रताप सिंह नाथावत, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, बीएसएफ उत्तर सेक्टर डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी और जैसलमेर के लोग भी विश्व रिकॉर्ड बनाने की इस मुहिम में शामिल हुए। वहीं देगराय ओरण क्षेत्र में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी पौधे रोपकर इस कार्यक्रम का समर्थन किया।

पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेते आमजन

विभिन्न प्रजाति के लगाए पौधे

इस पूरे पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस पूरे अभियान को सफल बनाने में 128वीं इन्फेंट्री बटालियन (इको टास्क फोर्स) भी भूमिका अहम रही। जिन्होंने साढ़े तीन लाख से अधिक पौधे स्वयं तैयार किए वहीं डेढ़ लाख के करीब पौधे उन्होंने वन विभाग से निर्धारित दर पर खरीदे। जैसलमेर की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इन पौधों में मुख्यत नीम, खेजड़ी, रोहिडा, कुमट,इमली,करंज व बेर के पौधे लगाए गए।

Published on:
22 Sept 2024 06:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर