जैसलमेर

Jaisalmer crime news: कब्जे की नीयत से घर में घुसे, पड़ोसियों ने खदेड़ा, पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया

जैसलमेर की रानीसर कच्ची बस्ती में एक घर में जबरन कब्जा करने की नीयत से घुसे लोगों को घर के निवासियों के साथ आसपास के पड़ोसियों ने सबक सिखाते हुए मारपीट कर खदेड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए दो जनों को हिरासत में लिया।

2 min read
Jun 08, 2026
jaisalmer photo
जैसलमेर. रानीसर कच्ची बस्ती स्थित घर में घर में कब्जा करने की नीयत से घुसते हुए।

जैसलमेर की रानीसर कच्ची बस्ती में एक घर में जबरन कब्जा करने की नीयत से घुसे लोगों को घर के निवासियों के साथ आसपास के पड़ोसियों ने सबक सिखाते हुए मारपीट कर खदेड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए दो जनों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार गत रविवार शाम 5 बजे कुछ युवक दबंगई दिखाते हुए घरेलू सामान के साथ एक घर में कब्जा करने की नीयत से घुस गए और उन्होंने वहां बुजुर्ग महिला से भी हाथापाई की। पीडि़त परिवार के अनुसार कुछ युवक अपने साथियों के साथ दो गाडिय़ों में घरेलू सामान भरकर घर पर कब्जा करने आए थे। उन्होंने घर में जसाराम विश्नोई की बुजुर्ग माता के साथ हाथापाई की। जिसका वीडियो सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। शोर सुनकर जुटे पड़ोसियों ने वहां पहुंच कर आरोपियों को मारपीट कर खदेड़ दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस के दल ने मौके से युवकों की गाड़ी को बरामद किया और वारदात के आरोपी नेपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह को पकड़ लिया। शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ के अनुसार पीडि़त पक्ष ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है और आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कब्जा करने दो गाडिय़ों में आए

जानकारी के अनुसार रानीसर बस्ती निवासी जसाराम विश्नोई घर के सामने स्थित बाड़े में मकान का निर्माण कार्य करवा रहे थे। रविवार शाम करीब 5 बजे के बाद धोबा निवासी नेपाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ दो गाडिय़ों में सवार होकर वहां पहुंचा। वे गाडिय़ों में घरेलू सामान भरकर लाए थे। एक एसयूवी कुछ दूरी पर खड़ी रही, जबकि चार जने एक अन्य वाहन घर के सामने खड़ा कर सीधे घर में घुस गए।

उन्होंने घर में साथ लाया सामान डालना शुरू कर दिया, जिसका उपस्थित महिलाओं ने विरोध किया। हंगामा सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। पड़ोसियों ने बीच-बचाव करते हुए कब्जा करने आए लोगों की धुनाई कर दी। भारी विरोध देख आरोपी अपनी गाडिय़ां और सामान छोडकऱ मौके से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नेपालसिंह और वीरेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया और उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया।

Published on:
08 Jun 2026 09:07 pm