जैसलमेर

Jaisalmer Weather Update: सूरज ने तरेरी आंखें, पारा 31 डिग्री के पार

 दिसम्बर का एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद मौसम के निराले अंदाज इस बार जैसलमेर में नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Dec 19, 2025
Feature image

दिसम्बर का एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद मौसम के निराले अंदाज इस बार जैसलमेर में नजर आ रहे हैं। वर्तमान में कड़ाके की सर्दी की जगह तीखी धूप ने ले ली है। बीते दिनों से चढ़ रहे अधिकतम तापमान ने शुक्रवार को 31 डिग्री की सीमा पार कर दी। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रिकॉर्ड किया, वहीं बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा। यह एक दिन पहले क्रमश: 29.8 व 11.6 डिग्री था।

शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ही सूर्य की प्रखर किरणें जमीन पर उतर गई और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तल्खी में इजाफा होता चला गया। दोपहर में तो धूप में खड़ा रहना या चलना भी मुश्किल हो गया। बीते कुछ दिनों अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। मौसम की इस अजब चाल पर लोग हैरानी भी जता रहे हैं।

Updated on:
19 Dec 2025 08:50 pm
Published on:
19 Dec 2025 08:50 pm