जैसलमेर

Jaisalmer- ट्रेन में जाने से पहले समय देख कर ही निकले, नहीं तो हो सकती है…

-कोहरे से ट्रेने हो रही लेट, यात्रियों की बढ़ी दुविधा
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2017, 10:29 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर . ओखी में आए तुफान के बाद देशभर में बढ़ी सर्दी का असर ट्रेनों की लेट लतीफी के रुप में देखनी पड़ रही है। सर्दी व कोहरा छाने के बाद से जैसलमेर से जुड़ी ट्रेने इन दिनों देरी से चल रही है। जिससे यहां आने वाले यात्रियों को खासकर वापसी में दुविधा झेलनी पड़ रही है। इन दिनों पर्यटन सीजन के चलते पहले से यात्रीभार बढ़ा हुआ है। ऐसे में ट्रेनों के देरी से पहुंचने और जाने से इसमें सफर कर रहे यात्रियों के लिए दुविधा झेलनी पड़ रही है।
एप का लें सहारा
जानकार ट्रेनों की बिगड़े सेड्युल में स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा करने की बजाए रेलवे के गाडिय़ों का समय बताने वाले मोबाइल एप व ऑनलाइन साइट से अपडेट रहने की सलाह दे रहे है। उनके अनुसार रात की सर्दी में घंटों स्टेशन पर बैठने की बजाए यात्रियों को ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी रेलवे की साइट से प्राप्त करने के बाद ही घर या होटल छोडऩी चाहिए, ताकि उन्हें स्टेशन पर ट्रेन की अधिक प्रतिक्षा ना करनी पड़े।

IMAGE CREDIT: patrika

डेढ़ से दो घंटे देरी से चल रही ट्रेने
जानकारों के अनुसार इन दिनो कोहरे के कारण रात्रिकालीन व अलसुबह चलने वाली ट्रेने एक से दो घंटे देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को सर्दी में आवागमन में दुविधा झेलनी पड़ सकती है।

रेलों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
रामदेवरा. इन दिनों पड़ रही कड़ाके की सर्दी व कोहरे के चलते रेलों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि इन दिनों देश भर में कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है तथा कोहरे के कारण जनजीवन व यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण रेलें भी लेटलतीफी का शिकार हो रही है। हावड़ा से जैसलमेर आने वाली एक्सप्रेस का रामदेवरा पहुंचने का समय मंगलवार की रात्रि साढे नौ बजे का है, लेकिन वह अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से दूसरे दिन बुधवार को अलसुबह यहां पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Published on: