
patrika news
जैसलमेर . जिले की पोकरण पुलिस वृत क्षेत्र के तीन थानों में सार्वजनिक स्थलों पर कानून तोडऩे व लोगों की शांति व्यवस्था में खलल पैदा कर माहौल को बिगाडऩे के आरोप में सांकड़ा, रामदेवरा व पोकरण पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार रामदेवरा व पोकरण थाना क्षेत्र में तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में और सांकड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के भैसड़ा गांव में शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार कर उसकी बाइक को जब्त करने की कार्यवाही की है।
शांतिभंग करने पर दो गिरफ्तार
रामदेवरा गांव के बेलदार बस्ती में आपस झगड़ा कर शांतिभंग कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी अमरसिंह ने बताया कि गांव के बेलदार बस्ती में दो युवकों के आपस में लड़ाई झगड़ा करने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भंवरसिंह व दुर्जनसिंह को उत्पात मचाने व शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
शराब पीकर बाइक चलाने पर एक गिरफ्तार, बाइक जब्त
पोकरण क्षेत्र के सांकड़ा थानांतर्गत भैंसड़ा गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर बाइक जब्त की।
थानाधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि मंगलवार को दिन में गश्त के दौरान मुख्य आरक्षक जुगताराम ने भैंसड़ा गांव में रईसखां को शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में दस्तयाब किया। उसकी ब्रिथ इन लाइट यंत्र से जांच की गई, तो उसके शराब पीए होने की पुष्टि हुई। जिस पर उसे शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया गया।शांतिभंग करने पर एक गिरफ्तार
पोकरण पुलिस ने सोमवार की शाम स्थानीय जैसलमेर रोड बस स्टैण्ड पर एक युवक को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार किसी पुराने प्रकरण में वांछित आरोपित पडि़हारी निवासी सालूखां पुत्र जीयणखां को सोमवार शाम स्थानीय बस स्टैण्ड पर मुख्य आरक्षक अनोपाराम विश्रोई ने दस्तयाब किया तथा चालान पेश करने के लिए उसे थाने चलने का कहा, तो वह पुलिस के साथ झगड़ा करने पर उतारू होने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया।
Published on:
13 Dec 2017 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
