-अल्पसंख्यक आयोग सदस्या ने की जनसुनवाई
जैसलमेर. अल्पसंख्यक आयोग जयपुर की सदस्या लिलियन ग्रेस ने सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक वर्ग के मौजीज लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से जिले की समस्या का निदान किया। लाठी के अल्पसंख्यक लोगों ने लाठी में हो रहे अतिक्रमण के बारे में बताया कि अतिक्रमण केवल अल्पसंख्यक वर्ग के भूमि पर ही अतिक्रमण हटाए गए है, जो सही नही है । इस पर ग्रेस ने तहसीलदार पोकरण रामसिंह को शीघ्र ही सर्किट हाउस में बुलाकर समस्या का तुरन्त निदान किया गया। इसके साथ ही मदरसों के सदर-सचिव नेे मदरसा में शिक्षा सहयोगियों के रिक्त पद भरने के लिए ज्ञापन दिया। इस पर लिलियन ग्रेस ने कहा कि समायोजन का कार्य प्रगति पर है, शीघ्र ही ऐसे मदरसे जहां नामांकन कम है उनमे कार्यरत शिक्षा सहयोगियों को ज्यादा नामांकन वाले मदरसों में लगाया जाएगा।
इस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ.बीएल मीणा ने अल्पसंख्यकों के लिए चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी। मीणा द्वारा यह भी बताया कि वर्ष 2017-18 में एमएसडीपी योनजा के अन्तर्गत जो कार्य हुआ उसकी प्रगति से उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया।
इनकी भी हुई सुनवाई
ग्राम पंचायत डांगरी के ग्राम मेहररी तहसील फतेहगढ़ के मंगणियार समाज के रोजे खान पुत्र निजरे खान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए जगह नहीं है, इस पर ग्रेस ने नायब तहसीलदार मोकमसिंह को तुरन्त राहत एवं जगह के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जैसलमेर के जिला उपाध्यक्ष गाजी खान ने ज्ञापन देकर बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के लिए गए ऋण को माफ किया जाए, अन्य वर्गों के बकाया ऋण माफ किए जा चुके है। सदस्या ने कहा कि यह समस्या मुख्यमंत्री के सामने रख कर इसका समाधान शीघ्र निकाला जाएगा। ग्राम भू, नाचना, लाठी राउमावि में उर्दू विषय के अध्यापक लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर पद स्वीकृत करवाकर लगवाने के लिए कहा गया। इस पर ग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से उक्त विद्यालयों में अध्यापक लगवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जगमाल कल्याण विकास संस्थान भणियाणा, मरूधर सेवा संस्थान, सहजनाथ सेवा संस्थान के अध्यक्षों ने अपने एनजीओं के दी जा रही नई रोशनी की विस्तार से जानकारी ली गई।
ये थे उपस्थित
जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी विकास राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण युआईटी सचिव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल बुनकर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जलदाय विभाग, कृषि विस्तार, तहसीलदार पोकरण, नायब तहसीलदार जैसलमेर, मिशन स्कूल के फदर जोसफ, कमल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी, ओमप्रकाश के साथ कार्यालय के स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।