
एएनएम के खिलाफ शिकायत के मामले में दो पक्ष आमने-सामने,फिर हुआ ऐसा,जानिए पूरी खबर
जैसलमेर. ग्राम पंचायत डांगरी क्षेत्र में एएनएम के खिलाफ शिकायत के मामले में दो पक्ष आमने-सामने है। मंगलवार को डांगरी ग्राम पंचायत के ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और एएनएम के खिलाफ झूठी शिकायत रद्द कर कथित तौर पर परेशान करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम पंचायत में कार्यरत एएनएम को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर को जो शिकायत की गई है, वो झूठी है और एएनएम की ओर से टीकाकरण, नसबंदी, पोलियो,दवा वितरण आदि कार्यों का सही तरीके से संचालन किया जा रहा है। उन्होनें यह भी स्पष्ट किया कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की शिकायत एएनएम से नहीं है। उन्होनें बताया कि एएनएम जिला स्तर पर अच्छे कार्य के लिए सम्मानित भी हो चुकी है। ज्ञापन पर सायर कंवर,चतुर्भुज,कासिम खान,श्यामसिंह,अमीन खान,मोगमसिंह भाटी,दौलतसिंह,पदमसिंह सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर है। इससे पूर्व दूसरे पक्ष ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर एएनएम पर कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होने ज्ञापन में गांव में कार्यरत एएनएम की ओर से इलाज में लापरवाही बरतने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है, वहीं जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उनकी ओर से दिए गए ज्ञापन में धाऊ देवी,भोजाराम,हरिराम,घेंवराराम आदि के हस्ताक्षर है।
मिड डे मील व अन्नपूर्णा दूध योजना का निरीक्षण
मोहनगढ़. राज्य के सरकारी विद्यालयों में अन्नपूर्णा दूध योजना व मिड डे मील योजना का संचालन किया जा रहा है। इसी को लेकर राज्य भर के विद्यालयों में 7 व 8 अगस्त को सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए जिला कलेक्टर की ओर से टीमों का गठन किया गया है। इसी के तहत जिला कलेक्टर जैसलमेर द्वारा गठित एक टीम की ओर से मोहनगढ़ क्षेत्र में आए सरकारी विद्यालयों में सघन निरीक्षण किया गया। टीम के प्रभारी पंचायत समिति जैसलमेर के बीइइओ उम्मेदसिंह भाटी की ओर से मोहनगढ़ व नेहड़ाई के सरकारी विद्यालयों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। मोहनगढ़ के राउमावि, राबामावि, राउप्रावि रामपुरा, राउप्रावि मोहनगढ़, राशिकप्रावि भाट कॉलोनी, राप्रावि राणपुराए राउमावि नेहड़ाई, राउप्रावि सांखला सहित अन्य विद्यालयों में सघन निरीक्षण कर मिड डे मील योजना व अन्नपूर्णा दूध योजना की जानकारी ली। नेहड़ाई के राउमावि में दूध की गुणवता को लेक्टोमीटर से जांची गई, वहीं बच्चों को वितरित किए गए दूध की मात्रा को भी जांचा गया। अन्य विद्यालयों में सोमवार व बुधवार को बच्चों को दूध पिलाया जाता है।
Published on:
08 Aug 2018 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
