Monsoon Update : जैसलमेर के रेगिस्तान में बाढ़ का मंजर है। मानसून की वजह से हुई बारिश से जैसलमेर में चारों तरफ पानी-पानी भर गया है। इस बारिश से सैकड़ों पशुओं समेत 3 लोगों की जान चली गई है। जानें पूरा मामला।
Monsoon Update : राजस्थान का शहर जैसलमेर रेगिस्तान के लिए फेमस है। पर इस बार मानसून ने जैसलमेर शहर पर अपना कहर बरपा रखा है। जैसलमेर के रेगिस्तान में नदियां बह रही है। दूर से देखने में रेगिस्तान में समुंद्र का नजारा नजर आ रहा है। कई दिनों से जारी बारिश से जहां खेतों में पानी भर गया है वहीं तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। सड़क मार्ग टूट गए हैं और कई गांवों से संपर्क भी टूट चुका है। इस बारिश ने अब तक सैकड़ों पशुओं समेत 3 लोगों की जान ले ली है। आंकड़ों के अनुसार साल 2006 के बाद पहली बार शहर में ऐसी बाढ़ आई है। वर्ष 2016 के बाद जिले में अगस्त महीने में पहली बार इतना पानी बरसा है। जिला प्रशानसन अलर्ट है। जिला कलेक्टर खुद मौके पर जाकर मौका मुआयना कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का काम जारी है। बारिश का अगर यहीं हाल रहा तो इस बार अगस्त महीने में होने वाली बारिश का रिकार्ड टूटेगा।
जैसलमेर जिले का दुनियाभर में प्रसिद्ध गांव सम भी इन दिनों बारिश के पानी में डूबा हुआ है। सम गांव में बिजली भी बंद है। क्योंकि पानी ने बिजलीघर के जीएसएस को भी अपनी चपेट में ले रखा है। सम गांव के एक निवासी को कहना है कि अपने गांव में 25 साल बाद भारी बारिश का मंजर देखा है।
यह भी पढ़ें -
अगर आंकड़ों को देखें तो मानसून की बारिश जैसलमेर में अगस्त महीने में अच्छी होती है। साल 2024 जून से अगस्त माह में अब तक 259.1 MM बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश से 148 प्रतिशत अधिक है। वैसे यहां पर कुल तक 104 MM बारिश होती है। दरअसल जैसलमेर जिले में वर्ष भर की बारिश का औसत 202 MM है।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में 2 अगस्त को 89.5 MM, 3 अगस्त को 6 MM, 4 अगस्त को 1.5 MM व 5 अगस्त को एक ही दिन में 118.5 MM बारिश हुई। बीते 5 वर्ष से औसत 202 MM से हमेशा ज्यादा ही बारिश हो रही है। मगर इस साल अब तक 259.1 एमएम बारिश जिले में हो चुकी है।
यह भी पढ़ें -