जैसलमेर

JAISALMER NEWS- सरकार का यह अभियान आमजन के लिए जोरदार, लेकिन हो रहा कुछ ऐसा…

-ग्राम स्वराज अभियान ‘अधिकाधिक भागीदारी के लिए जागरूकता जरूरी’
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2018, 12:25 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर. ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के साथ साथ स्वच्छता एवं पंचायतीराज सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान मे अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। इसके लिए व्यापक जागरुकता आवश्यक है। परमाणु ऊर्जा विभाग मुम्बई के निदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी राकेश गर्ग ने को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही। वह जिले में ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा कर रहे थे। गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं मिशन इन्द्रधनुष से आमजन को जोडऩे के लिए 14 अप्रेल से ग्राम स्वराज अभियान की शुरूआत हुई थी। उन्होंने कहा कि जिले के चार चयनित गांवों में इन योजनाओं से शत प्रतिशत लोगों को आवश्यक रूप से लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं में प्रगति बेहतर है, लेकिन जीवन बीमा आधारित दोनों योजनाओं जीवन ज्योति योजना तथा जीवन सुरक्षा योजना में प्रगति धीमी है। ग्रामीणों में जीवन बीमा तथा इसके जोखिम कवर करने के बारे में जागरुकता की कमी है। जिला कलक्टर कैलाष चन्द मीना ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत अब तक हुए आयोजनों एवं आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वरलाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Published on: