
patrtrika news
खुले टांकों पर लगाए ढक्कन
पोकरण. चिकित्सा विभाग की ओर से मलेरिया की रोक थाम एवं नियंत्रण के लिए प्रयास शुरू किए गए है। इसी क्रम में को क्षेत्र के अजासर गांव मे मलेरिया अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से गांव मे लोगो को मलेरिया की रोकथाम के लिए जानकारी दी गई तथा खुले टांको के ढक्कन लगाए गए। संस्था के हरि ओम त्यागी, रामपालसिंह, हरकंदसिंह, प्रभुदयालसिंह, धर्मवीरसिंह के साथ उप सरपंच हाथीसिंह के नेतृत्व में गांव में खुले टांकों को चिह्नित कर करीब तीस टांको के नि:शुल्क ढक्कन लगाए।
Published on:
20 Apr 2018 11:33 pm
