जैसलमेर

JAISALMER NEWS- नेहड़ाई के किसानों ने कलक्टर से कही सजा की बात तो साहब ने दिया ऐसा जवाब कि मच गई…

चौपाल में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं, तत्काल समाधान के निर्देश

2 min read
Patrika news

नेहड़ाई ग्राम पंचायत पर रात्रि चौपाल
जैसलमेर. ग्रामपंचायत नेहड़ाई स्थित अटल सेवा केन्द्र में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रामेश्वरलाल मीना की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुन संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
आगामी गर्मी के मौसम को लेकर क्षेत्र में मूलभूत बिजली-पानी की समस्या को गंभीरता से लेने की बात कही। मीणा ने स्वच्छ भारत मिशन, महानरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी 8 मार्च से शुरू हो रही ग्रामसभाओं को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिकाधिक आवेदन प्रस्तुत कर लाभ उठाएं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को विशेष रूप से आर्थिक व सामाजिक जनगणना में नाम जुड़ाने तथा आधार व भामाषाह कार्डों का नामांकन करवाने की बात कही।
चौपाल में नेहड़ाई के वाशिंदों ने पेयजल, बिजली, सडक़ व शिक्षा सहित कई समस्याएं रखी। इस पर उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार तथा तहसीलदार जैसलमेर विरेन्द्रसिंह ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच तनेरावसिंह ने शौचालयों का बकाया भुगतान अभी तक नहीं मिलने की बात कही। इस पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जांच के बाद जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। इसके अलावा दीपक सैन, देवेन्द्रसिंह, कपिल व किशनाराम वगैरह ने खाद-बीज नहीं मिलने, सांखला से सदराऊ के बीच क्षतिग्रस्त सडक़ की मरम्मत करवाने, आर.ओ. प्लांट सुचारू करवाने की मांग रखी। सदराऊ निवासी मुख्तयारखां ने सदराउ में खेल मैदान निर्माण की मांग रखी।
इस दौरान नेहड़ाई सरपंच देवकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर.नायक, भामाषाह आर्थिक एवं जिला सांख्यिकी विभाग जैसलमेर के उपनिदेशक डॉ. बी.एल.मीना, उपनिदेशक कृषि विभाग राधेश्याम नारवाल, उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग प्रकाश नागर, राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन विभाग (आरएसएलडीसी) के जिला प्रबन्धक हसनखान सोडा और जिला रसद विभाग के प्रर्वन निरीक्षक अरविन्द कुमार तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

JAISALMER NEWS – जैसलमेर के गांवों में चला कुछ ऐसा घटनाक्रम कि मच गया…
Published on:
25 Feb 2018 11:24 am
Also Read
View All