28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलसुबह जैसलमेर में अपराधियों के 221 ठिकानों पर पुलिस का धावा

जैसलमेर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार अलसुबह जिलेभर में एक साथ दबिश दी। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 43 पुलिस टीमों ने 221 ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 14 वांछित अपराधियों को पकड़ा। 179 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की कार्रवाई में दो स्थाई वारंटी, आठ गिरफ्तारी वारंटी और चार वांछित आरोपी गिरफ्तार किए गए।
2 min read
Google source verification
jaisalmer news photo

jaisalmer news photo patrika

जैसलमेर. अपराधियों की धरपकड़ और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जैसलमेर पुलिस ने सोमवार अलसुबह एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर जिलेभर में एक साथ दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 43 टीमों के जरिए 221 ठिकानों को खंगाला। अभियान में 179 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दो स्थाई वारंटी और आठ गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा। इसके अलावा एक गंभीर और तीन सामान्य प्रकरणों में वांछित चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। कुल 14 वांछित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए।

हिस्ट्रीशीटरों के घर भी पहुंची पुलिस

पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर भी दबिश दी। अभियान के दौरान 78 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों को चैक किया गया। इनमें 16 गैरसायलान को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 और 126 के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही 79 चालानशुदा अपराधियों की भी जांच की गई।

लगातार जारी रहेगी तलाश

पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों की गतिविधियों की भी जांच की। जिन वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी, उनकी तलाश में दबिश का सिलसिला जारी है। अभियान की निगरानी जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने खुद की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की पल-पल की जानकारी ली। अभियान की सफलता के लिए जिले के वृत्ताधिकारियों, थानाधिकारियों और जिला अपराध शाखा प्रभारी को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

गाय बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलटा वाहन, पर्यटक सुरक्षित

लाठी क्षेत्र में गंगाराम की ढाणी के पास सोमवार शाम पर्यटकों को लेकर जा रहा वाहन गाय बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार जोधपुर के पर्यटकों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। गौरतलब है कि पर्यटक वाहन में जोधपुर से जैसलमेर वाहन में जा रहे थे। गंगाराम की ढाणी के पास अचानक एक गाय सामने आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता अली खान और राणसिंह भाटी सहित ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने थार में फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला और सहायता दी। पुलिस तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्मिकों को भी सूचित किया गया।