जैसलमेर

JAISALMER NEWS- केन्द्रीय मंत्री ट्रेन का नाम बदलने की मांग का यह जवाब सुनकर ग्रामीण हुए…

इंटरसीटी का नामकरण रुणीचा एक्सप्रेस करने की मांग
2 min read
Jaisalmer patrika
Patrika news

रामदेवरा (जैसलमेर ) . दिल्ली-जैसलमेर इंटरसीटी का नामकरण रुणीचा एक्सप्रेस करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत से मुलाकात कर एक ज्ञापन सुपुर्द किया। श्रीबाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष आनंदसिंह तंवर, रुणीचा एक्सप्रेस संघर्ष समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक राणीदानसिंह भुट्टो, संयोजिका रेणुका सिंघाडिय़ा, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष गोविंदराम चोरोटिया, प्रवक्ता संतोषकुमार, बाबा रामदेव जन्मोत्सव समारोह समिति दिल्ली के कोषाध्यक्ष उमरावसिंह हिंगोनिया, बाबा रामदेव भक्त मंडल दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल सैन, सचिव हेमंत सिंघाडिय़ा, शोभेलाल ओड, पूनम हिंगोनिया सहित लोगों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री से मुलाकात कर एक ज्ञापन सुपुर्द किया। उन्होंने दिल्ली-जैसलमेर इंटरसीटी का नामकरण रुणीचा एक्सप्रेस करने की मंाग की।

IMAGE CREDIT: patrika

स्वच्छता से सिद्धि पखवाड़ा शुरू
जैसलमेर . स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य भवन परिसर में स्वच्छता से सिद्धि पखवाड़े का शुभारम्भ हुआ। इसमें उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.डी.सोनी ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों व कार्यालयों में स्वच्छता के आयाम प्राप्त करने के लिए 15 अप्रेल तक पखवाड़े का आयोजन होगा। इस उद्देय समस्त चिकित्सा संस्थानो में स्वच्छता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार का प्रयास किया जाना है। कार्यक्रम में उमेश आचार्य ने उपस्थित कार्मिको को सामूहिक स्वच्छता की शपथ दिलाई।

माध्यमिक स्तर का बालिका विद्यालय नहीं होने से परेशानी
रामदेवरा . आदर्श ग्राम रामदेवरा में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर का बालिका विद्यालय नहीं होने से कई छात्राओं को 8वीं के बाद शिक्षण कार्य छोडऩा पड़ रहा है। गौरतलब है कि गांव में एक बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इसमें करीब 400 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस विद्यालय को क्रमोन्नत करने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस विद्यालय में मावा, विरमदेवरा, सूजासर, सरणायत, एकां से छात्राएं अध्ययन के लिए आती हैं, लेकिन आठवीं के बाद माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर का बालिका विद्यालय नहीं होने के कारण छात्राओं को विद्यालय छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित कर विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने की मांग की है।

Published on:
03 Apr 2018 11:00 am