11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- सेना के अधिकारियों ने इन विद्यार्थियों को इस बात का पुरस्कार और कहा कुछ ऐसा…

सेना ने दी विद्यालयों में दी खेल सामग्री

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

प्रतिभावान विद्यार्थियों को दी प्रोत्साहन राशि, सेना में भर्ती होने का किया आव्हान
पोकरण . क्षेत्र के सनावड़ा गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सेना की ओर से खेल सामग्री व नकद राशि का वितरण किया गया। 72 आम्र्ड यूनिट के लेफ्टीनेंट कर्नल रजतसिंह जसवाल के मुख्य आतिथ्य व प्रधानाध्यापक दलपतसिंह भाटी की अध्यक्षता में हुए समारोह में प्रतिभावान छात्रा बबलीकंवर को 10 हजार रुपए नकद तथा विद्यालय में खेल सामग्री भेंट की। लेफ्टीनेंट कर्नल जसवाल ने युवाओं से सेना में जाने व देशसेवा करने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक भाटी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन पतराज ने किया। लाठी . क्षेत्र के केरालिया गांव के राउप्रावि में सेना ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन व सहायता राशि दी। प्रधानाध्यपक घनश्याम पालीवाल ने बताया कि सोमवार सेना की 72 आम्र्ड रेजीमेंट के लेफ्टीनेंट कर्नल आरएस जसवाल ने दो विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपए तथा विद्यालय के लिए खेल सामग्री भेंट की। इस अवसर पर हाथीसिंह, प्रेमसिंह, सवाईसिंह, गफूरखां सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

IMAGE CREDIT: patrika

खेल संघों ने किया कलक्टर का बहुमान
जैसलमेर . जिला खेल कॉम्पलेक्स इन्दिरा स्टेडियम में रविवार को खेल संघों की ओर से जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना का बहुमान किया। उनके बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान में उल्लेखनीय कार्य तथा जिला क्रीड़ा परिषद के पदेन अध्यक्ष होने के नाते खेलों के लिए उल्लेखनीय योगदान को लेकर संघों की ओर से सम्मान किया गया।इस दौरान नगर परिषद सभापति कविता खत्री तथा खेल संघ प्रतिनिधि जितेन्द्रसिंह राठौड़, आशाराम मूलचन्दानी व हिम्मताराम चौधरी ने विभिन्न कार्यों को लेकर जानकारी दी।
उपाध्यक्ष जिला क्रीड़ा परिषद व लक्ष्मणसिंह तंवर खेल अधिकारी ने खेल संघों की ओर से जितेन्द्रसिंह राठौड़ अध्यक्ष भारतीय केमल पोलो संघ व अध्यक्ष राइफल शूटिंग संघ को मुख्यमंत्री की ओर से पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘मारवाड़ अलंकरण’ पुरस्कार से सम्मानित होने व आशाराम मूलचन्दानी अध्यक्ष जिला बास्केटबॉल संघ को राजस्थान बास्केटबॉल कार्यकारिणी में सयुंक्त सचिव व पी.एस.राजावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला बास्केटबॉल संघ को राजस्थान बास्केटबॉल कार्यकारिणी में जूनियर वर्ग चयन समिति का सदस्य नियुक्त होने पर सम्मान किया गया। हरीश धनदे सचिव जिला बास्केटबॉल संघ को भी राज्य बास्केटबॉल कार्यकारिणी में सब जूनियर वर्ग की चयन समिति में सदस्य बनाया गया है।
इस अवसर पर भारतीय केमल पोलो संघ सचिव हरदेवसिंह भाटी, तैराकी संघ के अर्जुनदास चाण्डक, फुटबॉल संघ के मांगीलाल व जितेन्द्र सिंह अधिशासी अभियन्ता, क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के रूप में मेघराज परिहार व टेनिस संघ के प्रतिनिधि गाजी खां, पतंजलि अध्यक्ष चुन्नीलाल, हैण्डबॉल प्रतिनिधि राजेन्द्रसिंह चौहान, बास्केटबॉल संघ उपाध्यक्ष देवकीनन्दन शर्मा, जिला बास्केटबॉल संघ के महेन्द्र कुमार, जिला क्रीड़ा परिषद के मुकेश सांवल, बास्केटबॉल अकादमी के प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई तथा रंगकर्मी विजय बलाणी व अकादमी के खिलाड़ी व विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।