जैसलमेर

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण, देखी टीकाकरण गतिविधियां

-कलक्टर ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

less than 1 minute read
Mar 28, 2021
कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण, देखी टीकाकरण गतिविधियां

जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शनिवार को जिले का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन गतिविधियों का अवलोकन कियाए ग्रामीण क्षेत्रों में फसल खराबे की स्थितियों को देखा व किसानों से जानकारी ली और ग्रामीणों से चर्चा करते हुए समस्याओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने भेलाणी एवं उण्डा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विद्यालयों में स्थापित वैकसीनेशन सेंटर्स का अवलोकन किया और इनमें संचालित टीकाकरण गतिविधियों के बारे में वहां उपस्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान फतेहगढ़ तहसीलदार अशोक कुमार एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन गतिविधियों के बारे में जिला कलक्टर को विस्तार से जानकारी दी। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि कोविड चैक पोस्ट पर बूथ लेवल अधिकारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाए। जिला कलक्टर ने इस दौरान वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की और कोविड.19 से बचाव के लिए अपने घर-परिवार, मोहल्लों, आस-पास के इलाकों तथा गांवों में निर्धारित गाईड लाईन का पालन करने तथा इसके बारे में जागरुकता संचार में भागीदारी का आह्वान किया।
स्कूल निरीक्षण, शिक्षण कार्य को देखा
भेलाणी में जिला कलक्टर ने वि़द्यालय संचालन गतिविधियों का आकस्मिक निरीक्षण किया और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कक्षाओं में शिक्षण विधियों को देखा तथा विद्यार्थियों से शिक्षा-दीक्षा आदि के बारे में बातचीत की और उच्चतम लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कलक्टर आशीष मोदी ने जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर हाल ही आए तूफानी अंधड़ से प्रभावित क्षेत्रों को देखा तथा किसानों से बातचीत कर मौके की स्थितियों के बारे में जानकारी ली। भेलाणी में जिला कलक्टर ने खेतों में पहुंचकर किसानों से बातचीत की और खेती.बाड़ी के हालातों के बारे में पूछा।

Published on:
28 Mar 2021 10:24 pm
Also Read
View All