जैसलमेर

JAISALMER NEWS- नौ माह से नलकूप बंद, पानी को तरस रहे ग्रामीण

पशुखेली में पानी का अभाव, सूख रहे पशुधन के कंठ
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 7:35 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

9 माह से बंद नलकूप
जैसलमेर. जिले की कपूरिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव तोगा में गत 9 माह से नलकूप बंद है। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गत दिनों पूर्व तीन बार मोटर रिपेयर कर लगाई गई तथा बार-बार लोरिंग की गई, लेकिन नलकूप एक दिन से ज्यादा नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि गत 19 अप्रेल को मोटर रिपेयर कर लगाई गई, जिसके बाद पांच घंटे तक नलकूप चला और उसके बाद पुन: बंद हो गया। ऐसे में तोगा गांव के नलकूप से होने वाली दीपसिंह की ढाणी, राजस्व ग्राम मगरे की ढाणी, पशुखेली में आपूर्ति बंद है। कपूरिया ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम नादा नलकूंप से भीखसिंह चांदावत की ढाणी में एक साल से पानी की आपूर्ति नहीं की हो रही है।
परेशान जन, व्याकुल पशुधन
डाबला. फतेहगढ़ उपखंड के रिवड़ी ग्राम पंचायत में भयंकर गर्मी के मौसम में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। गौरतलब है कि रिवड़ी गांव में बनी पानी की टंकी में पशु खेली में जलापूर्ति नहीं होने से आमजन के साथ-साथ पशुओं को भी प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। पशु-पक्षी व आमजन को खाली जीएलआर के कारण प्यास से त्रस्त होकर बेहाल होना पड़ रहा है। प्यास के कारण पशुधन अकाल की मौत मर रही है। ग्रामीणों की शिकायत है कि जलदाय विभाग के 2-3 कर्मचारी लगे होने के कारण गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। यहां पानी संग्रहण के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं है। ग्रामीण कालूसिंह, मुकनाराम, चेलाराम, रासिगाराम, बिरधसिंह, बाबूसिंह, मगसिंह, तोलाराम आदि का कहना है कि समय पर जलापूर्ति नहीं होने से फतेहगढ़ से टैंकरों से महंगे दामों में पानी मंगलवाना पड़ता है।

IMAGE CREDIT: patrika

ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सुनी समस्याएं
बडोड़ा गांव. अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी सदस्य व महासचिव पीसीसी राजस्थान सुनीता भाटी ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर जन सामान्य की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कोडियासर, रासला, मूलाना, भीमसर व दवाड़ा में ग्रामीणों से रु-ब-रु होकर समस्याएं सुनी। पेयजल संकट, बिजली व शिक्षा आदि के सम्बंध में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी, जिसका उन्होंने समाधान करने का आश्वासन दिया। सवाईसिंह राठौड़ ने बताया कि सुनीता भाटी ने मूलाना में नव निर्मित नागाणाराय मन्दिर में दर्शन कर वहां उपस्थित सरपंच बलवंत सिंह राठौड़ व समाजसेवी जगमाल सिंह दोहट आदि से भेंट कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

Updated on:
24 Apr 2018, 7:35 PM IST
Published on: